Dastak Halchal

Dastak Halchal

Share

23/05/2026

प्रागपुर को मिली बड़ी प्रशासनिक सौगात, SDM कार्यालय को मिली कैबिनेट मंजूरी, क्षेत्रवासियों ने सरकार और मनकोटिया का जताया आभार ।

देहरा

जसवा-प्रागपुर क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई है। प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने प्रागपुर में अपना SDM कार्यालय खोलने को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और लोगों ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 25 जनवरी को प्रागपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान SDM कार्यालय खोलने की घोषणा की थी। अब कैबिनेट की औपचारिक मंजूरी मिलने से इस घोषणा को अमलीजामा पहनाया गया है।
इस उपलब्धि के पीछे प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं जसवा-प्रागपुर से कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर सुरिंदर सिंह मनकोटिया की अहम भूमिका रही है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद सबसे बड़ी चुनौती कैबिनेट से मंजूरी दिलाने की थी। इसके लिए मनकोटिया पिछले तीन दिनों से लगातार शिमला में सक्रिय रहे और रेवेन्यू विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) वित्त विभाग , लॉ डिपार्टमेंट सहित विभिन्न मंत्रालयों के अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखा। उन्होंने जरूरी औपचारिकताएं पूरी करवाकर फाइल को कैबिनेट तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सूत्रों के मुताबिक इस विषय को लेकर मनकोटिया ने मुख्यमंत्री से कई दौर की चर्चा भी की, जिसके बाद SDM कार्यालय को मंजूरी मिल सकी। इसे जसवा-प्रागपुर क्षेत्र के लिए बड़ी प्रशासनिक उपलब्धि माना जा रहा है। इससे पहले भी उनके प्रयासों से प्रागपुर को पहले उपतहसील और बाद में तहसील का दर्जा मिला था। अब SDM कार्यालय खुलने से क्षेत्र के हजारों लोगों को राजस्व, प्रशासनिक और अन्य सरकारी सेवाओं के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही लोगों के कार्य तेजी से निपट सकेंगे।
कैबिनेट से मंजूरी मिलने की खबर सामने आते ही क्षेत्र के लोगों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय प्रतिनिधियों ने खुशी जताई। मुल्तान सिंह , शिशिर शर्मा , हेमंत शर्मा , पाली , रविन्द्र, परमेश्वरी , संजू , अश्वनी, नरेश , अंजना, रेनू, ममता, मोहन , निर्मला, सुशील, दिनेश , मेघा आदि का कहना है कि यह मनकोटिया द्वारा प्रागपुर को दी गई तीसरी बड़ी सौगात है। पहले उपतहसील, फिर तहसील और अब क्षेत्र की सबसे बड़ी मांग एसडीएम कार्यालय को मंजूरी दिलाकर उन्होंने जनता की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया है। इस अवसर पर मनकोटिया ने कहा कि प्रागपुर में एसडीएम कार्यालय की मंजूरी क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। मनकोटिया से इस बाबत बाबत कि गई इसका श्रेय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, देहरा विधायक कमलेश ठाकुर, प्रदेश मंत्रिमंडल तथा जसवा-प्रागपुर की जागरूक जनता को दिया। मनकोटिया ने कहा कि जनता के सहयोग और सरकार की सकारात्मक सोच से क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है, जिससे लोगों को प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार पर मिल सकेंगी।

28/12/2025

रक्कड़:देहरा जिला पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए चोरी व सेंधमारी के एक संगठित गिरोह का खुलासा किया है। 10/11 दिसंबर 2025 की रात थाना रक्कड़ क्षेत्र के कलोहा चौक स्थित एक मोबाइल दुकान में चोरी की वारदात हुई थी। त्वरित जांच, तकनीकी निगरानी और विशेष टीमों के प्रयासों से 25 व 26 दिसंबर 2025 को पांच आरोपियों—पुनीत जसवाल, हरदीप, शुभम, सुभाष उर्फ सौरभ और राकेश सिंह—को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल फोन, 2 मोटरसाइकिल और एक लोहे की रॉड बरामद की है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

25/12/2025

मॉडर्न आईटीआई प्रागपुर में 26 दिसंबर को सजेगा रोजगार मेला

देश के प्रथम धरोहर गांव प्रागपुर में स्थित मॉडर्न आईटीआई प्रागपुर में 26 दिसंबर 2025 को आई टी सी लिमिटेड (फूड डिवीजन) कपूरथला रोजगार मेले का आयोजन करेगी। इस रोजगार मेले में आईटीआई के इलेक्ट्रीशियन फिटर मशीनिस्ट वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स और एमएमवी ट्रेडों से 2018,2019,2020,2021,2022, 2023 ,2024 और 2025 में पासआउट हो चुके NCVT/SCVT छात्र जिनकी आयु 18 से 27 वर्ष के बीच हो भाग ले सकते हैं। इस रोजगार मेले में चयनित हुए छात्रों को 17000 रुपए(सीटीसी) प्रतिमाह के अतिरिक्त
मुफ्त परिवहन , ड्यूटी के समय कैंटीन में सस्ता खाना, मुफ्त वर्दी और जूते और कंपनी के नियमानुसार 52 साप्ताहिक छुट्टियों के इलावा 15 मेडिकल और 12 कैजुअल छुट्टियां प्रतिवर्ष मिलेंगी। गौरवतल है कि कंपनी में चयन नियमित आधार पर होगा। इस रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक छात्र 26 दिसंबर को मॉडर्न आईटीआई प्रागपुर के प्रांगण में सुबह 10 बजे अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेजों, आधार कार्ड और उनकी फोटोस्टेट कापियों और अपनी पासपोर्ट साइज फोटो सहित पहुंच जाएं। इसकी पुष्टि संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर सुरजीत सिंह ठाकुर ने की।

Want your business to be the top-listed Media Company in Kangra?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


Kangra