DIPRO Kaithal

DIPRO Kaithal

Share

26/05/2026

15 जून से पहले धान की रोपाई न करें किसान :- उपनिदेशक डॉ. रविंद्र्र

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. रविंद्र ने बताया कि अगेती/साठी धान की रोपाई पर सरकार द्वारा भू-जल का अत्याधिक दोहन रोकने हेतू रोक लगाई हुई है। कोई भी किसान 15 जून से पहले दी हरियाणा प्रीजर्वेशन ऑफ सब सोयल वॉटर एक्ट 2009 के तहत धान की सीधी रोपाई नहीं कर सकता। यदि कोई करता है तो यह उस पर जुर्माना लगाया जा सकता हैं। वैसे भी धान की अगेती बिजाई करने से कई तरह की बिमारियां पिछले साल देखी गई थीं, जिसमें बौनापन रोग की समस्या विशेष रूप से देखने को मिली थी, जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ था।

उन्होंने कहा कि किसान धान की रोपाई न करने की बजाय धान की सीधी बिजाई पर ज्यादा ध्यान दे सकते हैं और भू-जल को बचाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी सहयोग कर सकते है तथा अन्य बिमारियों से निजात पा सकते हैं।

फि ल्ड स्टॉफ को धान की अगेती रोपाई रोकने हेतू दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यदि कोई किसान 15 जून से पहले धान की अगेती रोपाई करेगा तो उस किसान के खेत की जोताई करके नष्ट कर दिया जाएगा या उस पर भारी जुर्माना लगा दिया जाएगा। सभी किसानों से अनुरोध है कि जल संरक्षण में सहयोग देने का कष्ट करें क्योंकि ‘‘जल है तो कल है‘‘।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Kaithal?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Mini Secretariat 2nd Floor Kaithal
Kaithal
136027