News Roots
Vijender Dhariwal Attacks Dynasty Politics in Haryana: राजनीति में परिवारवाद पर गरजे विजेंद्र धारीवाल|NewsRoots
"Public Benefit Takes a Backseat to Political Fights" – Vijender Dhariwal: जनता के हित की बात आते ही पक्ष-विपक्ष लड़ने लगते हैं - विजेंद्र धारीवाल|NewsRoots
Free UPSC-HCS Coaching for 25 Deserving Students | Youth Guidance Forum Initiative: युवा मार्गदर्शन मंच की बड़ी पहल, 25 युवाओं को मिलेगी FREE UPSC-HCS Coaching|NewsRoots
Massive Sandstorm Hits Rajasthan, Dust Storm Creates Chaos Across 5 Rajasthan Districts: राजस्थान में आया भयंकर रेतीला तूफान, 80 KM/H की रफ्तार से चली आंधी|NewsRoots
30/05/2026
Journalists Honored at Devrishi Narad Jayanti & Hindi Journalism Day Event:देवर्षि नारद जयंती पर पत्रकारों का सम्मान, समाजहित पत्रकारिता का संदेश|NewsRoots
👉विश्व संवाद केंद्र कैथल के तत्वाधान में महर्षि नारद जयंती और हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन ग्रेस होटल में किया गया। जिसमें कैथल जिले के पत्रकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक डॉ अभिषेक गोयल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत देवर्षि नारद एवं भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर वक्ताओं ने देवर्षि नारद के जीवन और उनके संचार कौशल पर प्रकाश डालते हुए उन्हें जन कल्याण और लोकहित का संदेशवाहक बताया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रसिद्ध समाजसेवी अशोक गोयल और मुख्य वक्ता के तौर पर डॉ वीरेंद्र सिंह चौहान (निदेशल, हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान ) ने शिरकत की। अपने उद्बोधन में श्री वीरेंद्र चौहान ने कहा कि पत्रकार का धर्म है कि वह बिना किसी दबाव या स्वार्थ के केवल सच को सामने लाए। पत्रकारिता का उद्देश्य केवल कमियां उजागर करना नहीं, बल्कि समाधान की ओर समाज का ध्यान आकर्षित करना भी है। आज की भागदौड़ भरी मीडिया में सनसनीखेज खबरों के बजाय नैतिक और विश्वसनीय पत्रकारिता समय की सबसे बड़ी मांग है। अपनी लेखनी और वाणी को समाज की भलाई के लिए समर्पित करें। पत्रकार को हमेशा लोककल्याण और देश समाज के हित में पत्रकारिता करनी चाहिए। उसकी कलम अटकनी, भटकनी, झुकनी और रुकनी नहीं चाहिए।
मुख्यातिथि अशोक गोयल ने कहा कि पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के उत्थान, जागृति और जन-कल्याण का एक सशक्त साधन है। देवर्षि नारद को आदि-पत्रकार माना जाता है, जिनका हर संवाद 'लोक कल्याण' के लिए समर्पित था। इसलिए पत्रकारों को सकारात्मक, राष्ट्र-हितैषी और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देना चाहिए।
इस कार्यक्रम में कपिल गोयल, सुरेन्द्र सैनी, उदित सैनी समेत कई प्रबुद्धजन, साहित्यकार, बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी और मीडिया विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अभिषेक गोयल ने किया ।👈
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
Kaithal
136027