State Khabar
सांसद नवीन जिन्दल ने चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्याल की बेटियों के कौशल विकास के लिए की पहल : चौ.तेजवीर सिंह
नवीन जिन्दल फाउंडेशन और आईबीएम के बीच हुआ एमओयू
15/05/2025
आर्य स्कूल चंदलाना में दसवीं कक्षा का रिजल्ट घोषित। आदित्य मैहला रहे 96.2 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम
ढाड ,आर्य स्कूल चंदलाना के विद्यार्थियों ने आज एक बार के दसवीं कक्षा का रिजल्ट घोषित होते ही अपनी मेहनत और लग्न का प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए हैं। विद्यालय के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। दसवीं कक्षा के आदित्य मैहला सुपुत्र जोगिंदर ने 96.2 प्रतिशत अंक करके विद्यालय मैं प्रथम स्थान प्राप्त किया द्वितीय स्थान पर तनिष सुपुत्र सुल्तान सिंह एवं शुभम सुपुत्र राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तृतीय स्थान पर जन्नत पुत्री अनिल कुमार रही जिसने 94 .6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। गणित में अधिकतम अंक 100 अंग्रेजी में 98 हिंदी में 98 सामाजिक विज्ञान में 98 एवं साइंस में स्थान में अंक अधिकतम रहे। विद्यालय के 95 प्रतिशत से अधिक दो बच्चे 90 प्रतिशत से अधिक 18 बच्चे एवं 80 प्रतिशत से अधिक 43
बच्चे रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्य निर्मल दहिया ने विद्यार्थियों शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सभी के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है विद्यालय भविष्य में भी छात्रों को कृष्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यालय की डायरेक्टर अंजली राणा ने भी इस उत्कृष्ट परिणाम पर कहा कि हमें अपने बच्चों और अध्यापकों पर गर्व है इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान प्रद्युम्न सिंह ने उत्कृष्ट छात्रों को मिठाई खिलाकर उनको बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Website
Address
Kaithal