PAASA
02/06/2026
सुष्मिता सेन बॉलीवुड की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं. वहीं उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें को अभिनेत्री ने अभी तक शादी नहीं की है हालांकि उनके कई अफेयर रहे हैं. उनका कारोबारी और आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी के साथ भी रिलेशनशिप था. हालांकि दोनों का ब्रेकअप हो गया था. वहीं अब ललित मोदी ने भी सुष्मिता संग अपने रिश्ते को कंफर्म करते हुए ये भी बताया कि आखिर उनका रिश्ता क्यों टूटा था.
अपने रिश्ते को याद करते हुए उन्होंने कहा, “सुष्मिता मेरे लिए बहुत खास थीं. उन्होंने मुझे कई मायनों में मैच्योर होने में मदद की और वह बेहद खास थीं, उस समय वह मेरी लाइफ का एक अहम हिस्सा थीं और आगे भी होतीं, बस दूरियां हमारे लिए बहुत ज्यादा थीं. उनका करियर भारत में था, और मेरी लाइफ लंदन में. लेकिन हमारा रिश्ता बहुत ही खास था और उनकी प्यारी यादें मेरे दिल में बसी हैं. वह आज भी मेरी बहुत प्यारी दोस्त हैं. मैं उनके लिए शुभकामनाएं देता हूं. वह एक वंडरफुल महिला हैं और उन्होंने रेने और अलीशा नाम की दो बेटियों के लिए जो कुछ किया है, वह वाकई सराहनीय है. वह एक बहुत ही खास महिला हैं.”
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Address
Kashi
Jaunpur
222001