Ajay Ranjan
23/03/2026
“मछलीशहर में बदल रही है राजनीति की दिशा — निषाद समाज की बहू डॉ. रागिनी जी का बढ़ता प्रभाव”
मछलीशहर विधानसभा की राजनीति में अब एक बड़ा बदलाव साफ़ दिखाई दे रहा है, और इस बदलाव की धुरी बन चुकी हैं डॉ. रागिनी जी।
निषाद समाज ने उन्हें केवल एक विधायक नहीं, बल्कि अपनी बहू के रूप में स्वीकार कर लिया है — और यही स्वीकार्यता आज एक मजबूत जनआंदोलन का रूप ले रही है।
जहाँ पहले निषाद समाज की आवाज़ को नज़रअंदाज़ किया जाता था, वहीं अब डॉ. रागिनी जी ने उस आवाज़ को मजबूती से उठाने का संकल्प ले लिया है।
वह न सिर्फ़ निषादों के हक़ और अधिकार की लड़ाई लड़ रही हैं, बल्कि उसे राजनीतिक मंच पर सबसे आगे लाकर खड़ा कर दिया है।
आज स्थिति यह है कि निषाद समाज के तमाम छोटे-बड़े संगठन लगातार उनसे संपर्क में हैं, मुलाकात कर रहे हैं और उन्हें अपना नेतृत्व मान रहे हैं।
यह विश्वास यूँ ही नहीं बना है, बल्कि उनके निरंतर संघर्ष, समर्पण और निषाद समाज के प्रति अपनत्व की भावना का परिणाम है।
निषाद राज जयंती को लेकर पूरे क्षेत्र में जबरदस्त माहौल बन चुका है।
डॉ. रागिनी जी इस जयंती को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी हैं। उनके कार्यालय पर युद्धस्तर पर तैयारियाँ चल रही हैं और हर गाँव से निषाद समाज को जोड़ने की रणनीति बनाई जा रही है।
सूत्रों और स्थानीय लोगों की मानें तो इस बार मछलीशहर विधानसभा से निषाद समाज की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व भीड़ एकत्रित होने जा रही है — जो आने वाले समय की राजनीति का संकेत भी देगी।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बड़ी संख्या में निषाद युवा तेजी से डॉ. रागिनी जी के साथ जुड़ रहे हैं।
वह युवाओं को सिर्फ भीड़ का हिस्सा नहीं बना रहीं, बल्कि उन्हें राजनीति में पहचान दिलाने, आगे बढ़ाने और स्थापित करने का काम भी कर रही हैं।
डॉ. रागिनी जी यह स्पष्ट कर चुकी हैं कि निषाद समाज अब केवल वोट बैंक नहीं रहेगा, बल्कि सत्ता और नेतृत्व में अपनी बराबर की भागीदारी तय करेगा।
आज मछलीशहर में जो माहौल बन रहा है, वह यह बता रहा है कि आने वाले समय में निषाद समाज एक नई राजनीतिक ताकत के रूप में उभरने वाला है — और इस परिवर्तन की अगुवाई कर रही हैं डॉ. रागिनी जी।
यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक चेतावनी है उन लोगों के लिए जिन्होंने वर्षों तक निषाद समाज को नजरअंदाज किया।
अब समय बदल चुका है — और मछलीशहर की राजनीति भी।
जय निषाद राज
🔏 अजय रंजन
प्रदेश सचिव समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश
#निषाद Dr. Ragini
Suresh Bhai jaunpuriya Akhilesh Yadav Samajwadi Party Lakhan Sonkar रागिनी सोनकर बिंद राकेश मौर्य-जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी जौनपुर Dr. Rajpal kashyap
21/03/2026
ईद की दिली मुबारकबाद 🌙✨
आज पवित्र पर्व ईद के मौके पर आदरणीय विधायक जी के साथ क्षेत्र के हर गली-मोहल्ले में जाकर अपने सम्मानित कार्यकर्ताओं, भाई-बहनों और बुजुर्गों से मिलकर मुबारकबाद देने का सिलसिला जारी रहा। कोशिश रही कि एक-एक कार्यकर्ता के घर पहुंचकर उनके साथ इस खुशी को साझा किया जाए—यही हमारा परिवार है, यही हमारी ताकत है। ❤️
इसी दौरान एक ऐसा दृश्य भी देखने को मिला जिसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया।
जब विधायक जी और माननीय सांसद जी की गाड़ियाँ आमने-सामने आईं, तो विधायक जी स्वयं गाड़ी से उतरकर पूरे सम्मान के साथ नमस्कार कीं। लेकिन अफसोस, सामने से न तो नमस्कार का जवाब मिला, न ही कोई संवाद हुआ।
वहाँ मौजूद लोग इस व्यवहार को देखकर हैरान रह गए और आपस में चर्चा करने लगे कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आपसी सम्मान और शिष्टाचार हमेशा बना रहना चाहिए।
हमारा संस्कार यही सिखाता है कि सम्मान देना और निभाना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है।
एक बार फिर सभी क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं 🤲🌙
आपका स्नेह और आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।
Dr. Ragini अजय रंजन समर्थक Lakhan Sonkar रागिनी सोनकर बिंद राकेश मौर्य-जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी जौनपुर
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Civil Lines
Jaunpur
222002