StartupCell GEC Jamui
09/01/2024
"राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, जमुई में स्टार्ट अप को बढ़ावा देने के लिये युवा उद्यमियों के बीच हुआ विचार मंथन"
राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय जमुई स्टार्टअप में ई-सेल ने फाउंडर्स कम्युनिटी के साथ मिलकर फाउंडर्स फ्यूजन कार्यक्रम 8.0 और मेगा स्टार्टअप इवेंट का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्रिंसिपल डाँ बिमल कुमार ने कार्यक्रम में आये हुये युवा उद्यमियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया । प्राचार्य ने बताया की बिहार एवम जमुई में इंजीनियरिंग कॉलेज इनक्यूबेशन हब के रूप में विकसित हो रहा है और इन कार्यक्रम का आयोजन जिले में स्टार्टअप कल्चर, इनोवेशन एवम उधमियता का बढ़ावा देना है । कार्यक्रम के मुख्य रूप मे शामिल चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान के प्रो. ऋषि कांत (पीएचडी, आई आई टी दिल्ली)ने इंजीनियरिंग के छात्रों को इन्नोवेशन नेक्स्ट, उधमिता इवेंट में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
मितेश कुमार (GMDIC,JAMUI), विपिन चंद्र (IEO), कुणाल प्रकाश ( Consultant, SSU)|
संस्थान के ई. सेल सह इनक्युबेसन सेन्टर प्रोफेसर इनचार्ज प्रो राहुल कुमार रंजन ने बताया ने युवा उद्यमियों के साथ विद्याथियों के लगातार सम्पर्क कराने वाले कार्यक्रमों पर जोर दिया और बताया संस्थान मे स्टार्ट अप संस्कृति को बढ़ावा देने के लिये जरूरी कदम बहुत तेजी से उठाये जा रहे हैं । संस्थान में उपलब्ध टिंकरिंग लैब एवं इनक्युबेशन सेन्टर को स्टार्ट अप के लिये उपयोगी बताते हुये विद्यार्थियों भी प्रोत्साहित किया।
इस इवेंट में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले सफल उद्यमी, विशेषज्ञ और उद्योग जगत के लोग शामिल हुए । इन विशेष अतिथियों ने अपने अनुभवों को साझा करने के लिए पैनल चर्चा किया और आगामी उद्यमियों को मार्गदर्शन दिया । कार्यक्रम में युवा उद्यमी सोनी प्रसाद (इंटर्नशिप भारत) हरिशंकर कुमार (फाउंडर कम्युनिटी), दयानंद मेहता, संजीत गुप्ता, संस्थान के सभी प्राध्यापक एवं कर्मी तथा राहुल कुमार, श्वेता रानी, रौनक कुमार, पीयूष कुमार, सुधाकर कुमार, संतोष कुमार, आद्विक सिंह, एवं अंकिता कुमारी, आकांक्षा, रिया कुमारी ई. सेल के विद्यार्थी सदस्यों ने कार्यक्रम के आयोजन में भरपूर योगदान दिया।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the school
Website
Address
Amrath
Jamui
811313