Journalist Kumar Nehru
29/01/2026
औषधीय गुणों से भरपूर विदेश में उगने वाला काला आलू की फसल को जमुई के किसान ने अपने खेत में उगाया
जमुई के किसान योगेंद्र पंडित ने अपने खेतों में काला आलू उगाया है। काला आलू की खेती मुख्य रूप से दक्षिण अमेरिका में की जाती है। वहीं भारत में बहुत ही सीमित पैमाने उत्तराखंड,हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर सिक्किम लद्दाख क्षेत्र मे काला आलू की खेती की जाती है।
किसान योगेंद्र पंडित ने बताया कि अभी इस बार ट्रायल के लिए काला आलू की खेती किया था, जो सफल रहा आगे बड़ी मात्रा में काला आलू की फसल लगाएंगे। आमतौर पर काला आलू नॉर्मल आलू से कई गुना महंगा होता है।
काला आलू एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, फाइबर और कई खनिजों से भरपूर होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, खून की कमी दूर करता है, हृदय और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है, तथा मधुमेह और कैंसर रोगियों के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें शुगर कम और एंटीऑक्सीडेंट ज़्यादा होते हैं। यह वजन नियंत्रण और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Website
Address
Jamui
Jamui
811305