Bahu Fort Development Committee

Bahu Fort Development Committee

Share

12/10/2025

बाहु फोर्ट डेवलपमेंट कमेटी के सदस्य द्धारा कन्या विवाह हेतु खाद्य सामग्री भेजी गई

10/10/2025
23/09/2025

बाहु फोर्ट डेवलपमेंट कमेटी जम्मू-कश्मीर की ओर से महाराजा हरि सिंह जी की 130वीं जन्म जयंती एवं १००वां राजतिलक दिवस बड़े ही श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बाहु फोर्ट मे स्थित महाराजा हरि सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा प्रसाद एवं मिठाई वितरण की गई।

समारोह में बोलते हुए भाजपा नेता एवं बाहु फोर्ट डेवलपमेंट कमेटी के अध्यक्ष राजीव चाडक ने कहा कि “महाराजा हरि सिंह जी अदम्य साहस, दूरदर्शिता और न्यायप्रियता के प्रतीक थे। उनके सुधारवादी कदमों से जम्मू-कश्मीर के लोग आज भी लाभान्वित हो रहे हैं।” उन्होंने बताया कि महाराज ने भ्रूण हत्या एवं सती प्रथा का अंत किया, विधवा पुनर्विवाह को प्रोत्साहित किया, कन्याओं की शिक्षा को बढ़ावा दिया और हरिजन समाज के उत्थान के लिए मंदिरों व जलाशयों को सार्वजनिक कराया। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि व्यवस्था में कई ऐतिहासिक सुधार किए।

इस अवसर पर ठाकुर नसीब सिंह ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि “महाराजा हरि सिंह जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनके जीवन और कार्यों से नई पीढ़ी को परिचित कराना हमारा दायित्व है।”

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरजीत सिंह सोनू, महामंत्री अजय शर्मा, कैप्टन मोतीलाल, मुख्तियार सिंह, सनी संगोत्रा, सुरेंद्र पतियाल, तनिष्क मेहरा, मेहुल मेहरा, राहिल संगोत्रा, विमला देवी, सावित्री देवी, महेंद्र सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization in Jammu?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Pacca Talab Bahu Fort
Jammu
180006