Sukhadevsingh Rajpurohit
“आलासन में उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य जलयात्रा के साथ शुरू हुआ ठाकुरजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव” 🙏🚩
युवती की संदिग्ध मृ*त्यु मामले में शादी का झांसा देने का आ*रोप, रिपोर्ट दर्ज #जालोर न्यूज़ एस. एस. सायला Journalist Sukhadevsingh Rajpurohit Sayla
10/06/2026
🚨 सायला में एसीबी की बड़ी कार्रवाई 🚨
💰 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार
सायला/जालोर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जालोर इकाई ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सायला तहसील की एलआर शाखा में कार्यरत एवं सांगाणा पटवार हल्के का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे पटवारी बंटी मीणा को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
एसीबी के अनुसार, हेल्पलाइन 1064 पर प्राप्त शिकायत में आरोप था कि कृषि भूमि के म्यूटेशन (नामांतरण) भरने के बदले पटवारी द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। सत्यापन के दौरान आरोपी 2 हजार रुपये पहले ही ले चुका था।
इसके बाद एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए बुधवार को आरोपी को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। मौके से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई।
यह कार्रवाई जोधपुर रेंज के डीआईजी नारायण टोगस के सुपरविजन तथा एसीबी जालोर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मांगीलाल राठौड़ के नेतृत्व में की गई।
एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
पुलिस थाने के सामने, सायला
Jalore
343022