News Rajasthan
06/06/2026
News:- बाड़मेर के गिरल गांव में 55 दिनों से चल रहा मजदूरों का धरना सरकार और श्रमिक प्रतिनिधियों के बीच सहमति बनने के बाद समाप्त हो गया। वार्ता में स्थानीय रोजगार, बकाया वेतन, वेतन वृद्धि और विकास कार्यों पर चर्चा हुई। मंत्री केके विश्नोई बोले- लंबित मामलों का शीघ्र समाधान किया जाएगा, वहीं शिव विधायक भाटी बोले- जनता के लिए संघर्ष जारी रहेगा। समझौते के बाद मजदूरों ने हड़ताल खत्म कर शनिवार से काम पर लौटने की घोषणा की।
03/06/2026
उत्तराखंड के टिहरी जिले में चारधाम यात्रा पर जा रहे जैसलमेर के एक परिवार की इनोवा कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरकर अलकनंदा नदी में समा गई। हादसे में AIIMS दिल्ली के डॉक्टर दिनेश माली समेत 4 लोगों की मौत हो गई, एक बच्चा घायल है और 3 लोग अब भी लापता हैं। राहत-बचाव अभियान जारी है।
02/06/2026
News:- विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने मई 2026 में भारतीय शेयर बाजार से 32,963 करोड़ रुपए निकाले। कमजोर कॉरपोरेट अर्निंग, रुपए में गिरावट और वैश्विक बाजारों में बेहतर अवसर इसके प्रमुख कारण रहे। इस साल अब तक विदेशी निवेशकों की कुल बिकवाली 2.25 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो चुकी है।
#शेयर_बाजार
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Jaipur