SIO Rajasthan

SIO Rajasthan

Share

Students Islamic Organization of India is an ideological organization working in the country for preparing students and youth for the reconstruction of society in the divine guidance.

Photos from SIO Rajasthan's post 14/06/2026

वज़ीरपुर। बतारीख़ 5-9 जून 2026 को एसआईओ वज़ीरपुर और जमाअत-ए -इस्लामी हिंद, वज़ीरपुर की जानिब से "यही तो वक़्त है सूरज तेरे निकलने का" उन्वान के तहत पांच रोज़ा इस्लामिक समर क्लासेज़ का कामयाबी के साथ इन्इक़ाद किया गया।

इस कैंप में इज्तिमाई मुताला-ए-क़ुरआन, सीरत-ए-नबी (ﷺ), शख़्सियत का तार्रुफ, इस्लाम की बुनियादी तालीमात, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, वक़्त की अहमियत, इबादात का सही तसव्वुर, इंटरनेट की लत, एसआईओ का तआरूफ, कल्चरल सेशन, सैर-ओ-तफरीह और मुख़्तलिफ तरह के कम्पीटीशन के सेशन मुनअकिद् किए गए। इसमें तकरीबन 60 तलबा ने हिस्सा लिया।

इन क्लासेज़ में जनाब शाहिद खान साहब (सेक्रेटरी हल्का, JIH राजस्थान) , मौलाना सरफराज़ अहमद फलाही साहब (सेक्रेटरी, JIH राजस्थान), जनाब आज़म खान साहब (असिस्टेंट सेक्रेटरी. JIH राजस्थान), जनाब आसिम खान साहब (साबिक़ सद्र ए हल्का, SIO राजस्थान), ब्रदर मुहम्मद शुऐब (सद्र ए हल्का, SIO राजस्थान), जनाब हाफ़िज़ अरबाज साहब (इमाम, जामा मस्जिद वज़ीरपुर), जनाब मास्टर सोहेल अहमद साहब, ब्रदर वक़्क़ास अहमद (साबिक ZAC, SIO राजस्थान), मुहम्मद हाशिम (शूरा मेंबर, यूथ फोरम JIH राजस्थान), ब्रदर कैफुल वरा, ब्रदर अरबाज़ कलाम (सद्र ए यूनिट, SIO वज़ीरपुर) ने तलबा की रहनुमाई फरमाई।
आख़िर में समर क्लासेज के दौरान हुए मुख़्तलिफ कंपटीशनस के विजेताओं को इनामात से नवाज़ा गया और तमाम तलबा की हौसला अफ़ज़ाई की गई।

Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization in Jaipur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Students Center, 6A/10, Behind Nana Ji Ki Haweli, MD Road
Jaipur
302012