Sandeep Rojgar POINT
10/08/2017
10वीं पास के लिए निकली 57000 सरकारी नौकरी, ऐसे करें आवेदन
नई दिल्ली ( 9 अगस्त ): सरकार नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। SSC ने 57000 जीडी कॉन्सटेबल की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सबसे अहम बात यह है कि SSC 57000 जीडी कॉन्सटेबल 2017 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो चुका है।
आपको बता दें कि 4 सालों के बाद अभ्यर्थियों को यह मौका मिला है। इससे पहले 2013 में इन पदों के लिए परीक्षा हुई थी इसलिए इस अवसर लाभ जरुर उठाएं। आइए हम आपको इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां आपको दे रहे हैं, जिसके बाद इसके लिए आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
रिक्तियों का विवरण
देश भर में कांस्टेबल के लिए लगभग 57,000 रिक्तियां होने का चांस है जो आईटीबीपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ और एसएसबी संगठनों में भरे जाएंगे।
योग्यता
इन पदों पर अगर आवेदन करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आपकी शारीरिक मापदंड और फिजिकल टेस्ट देना होगा।
शैक्षणिक योग्यता
किसी भी मान्य़ता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना अनिवार्य।
आवेदन करने की अंतिम तारीख
इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आप 05 अगस्त 2017 से लेकर 04 सितंबर 2017 के पहले आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा की तारीख
वहीं परीक्षा की तिथि की बात करें तो इसके लिए परीक्षा की तिथि 30 जनवरी 2018 से 05 फरवरी 2018 तय किया गया है।
ऐसे करें आवेदन
एसएससी कांस्टेबल (जीडी) परीक्षा 2017 के लिए अगर आप आवेदन करना चाहते हैं। तो, आपको इसके लिए एसएससी कांस्टेबल आवेदन फॉर्म एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट http://ssc.nic.in/ पर होगा और उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरने के लिए वहां से डाउनलोड कर सकते हैं।
We're hiring! Apply now.
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Mahesh Nagar
Jaipur
302015
Opening Hours
| Monday | 8am - 6:30pm |
| Tuesday | 8am - 6:30pm |
| Wednesday | 8am - 6:30pm |
| Thursday | 8am - 6:30pm |
| Friday | 8am - 6:30pm |
| Saturday | 8am - 6:30pm |