AISO Rajasthan
*एआईएसओ संगठन* के समस्त संघर्षशील साथियों सादर नमस्कार,
साथियों आप सभी को बड़े *हर्ष* के साथ सूचित किया जाता है एआईएसओ संगठन के बैनर तले आपके द्वारा भुगतान सम्बंधित *निरंतर* किए गए *संघर्ष के परिणाम स्वरूप* *पीएसीएल* में जमा धन प्रति व्यक्ति का अधिकतम *5 लाख* तक आज *दिनांक – 26/02/2026 दिन गुरुवार* से सेबी द्वारा उनके बैंक खाते में *अंतरित* किया जाने लगा है।
*अतः –* जिन निवेशकों का *पीएसीएल में 5 लाख* तक जमा है और उनका *2019* में जारी सेबी पोर्टल पर *दस्तावेज ऑनलाइन* किया गया है तो कृपया उनकी पॉलिसी चेक कर भुगतान संबंधी जानकारी प्राप्त करें धन्यवाद।
*_नोट:– एआईएसओ संगठन द्वारा यह संघर्ष इसी तरह आगे भी जारी रहेगा जब तक हर एक पीएसीएल निवेशकों का भुगतान नहीं हो जाता_*
*_AISO TEAM NATIONAL_*
12/01/2026
Aiso training puskar
*AISO एवम PACL पीड़ित साथियों से अपील*
साथियों,
आप सब विदित है कि *AISO संगठन PACL* के निवेशकों की जमा पूंजी वापसी की मांग को लेकर विगत 2015 से क्षेत्रीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर लोकतांत्रिक रूप से तथा *सुप्रीम कोर्ट में* 24.09.2015 को दाखिल कैविट (7999 ) के माध्यम से कानूनी रूप से लगातार संघर्षरत है। 2 फरवरी 2016 को माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश श्रीमान आर एम लोढ़ा साहब की अध्यक्षता में गठित कमेटी को PACL के निवेशकों का भुगतान करना है,कमेटी में लोढ़ा साहब के अतिरिक्त सेबी के ही अधिकारी शामिल है जिससे कमेटी के कार्यों का निस्तारण सेबी द्वारा ही किया जा रहा है और सेबी केंद्र सरकार की एजेंसी है अर्थात PACL के निवेशकों का समाधान केंद्र सरकार के हाथ में है इसी उद्देश्य से सरकार द्वारा समाधान की मांग को लेकर प्रदेश स्तर पर एवम राष्ट्रीय स्तर पर अनेक धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिए गए प्रत्येक संसदीय सत्र पर संसद में रखने के लिए सांसदो को ज्ञापन दिए गए,कुछ सांसदो द्वारा पक्ष रखने के बाद भी सरकार द्वारा कोई समाधान नहीं किया गया। संगठन के पदाधिकारी लोढ़ा कमेटी के नोडल ऑफिसर से मुलाकात करके,टेलीफोनिक चर्चा कर तथा पत्र लिखकर निवेशकों के सारी समस्या के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है।लोढ़ा कमेटी द्वारा आश्वासन मिलने के बाद भी पहल नहीं होने पर *संगठन द्वारा 06.05.2022 को सुप्रीम कोर्ट में IA 70244/2022 दाखिल* किया गया है। साथियों AISO संगठन हर पहलुओं पर निरंतर प्रयासरत है और आप सबके सामूहिक संघर्ष का ही परिणाम है कि वर्तमान में 30000 तक के कुछ निवेशकों को भुगतान मिला एवम पहले की अपेक्षा भुगतान प्रक्रिया में कुछ सुधार किया गया लेकिन इससे बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं हैं अगर सेबी की नीयत व नीति साफ होती तो पैसा पहले ही ब्याज सहित मिल गया होता,क्योंकि सरकार के केंद्रीय जांच एजेंसी के रिपोर्ट अनुसार कंपनी के प्रॉपर्टी की बाजार मूल्य के एवज में देनदारी बहुत कम है,लेकिन सेबी की टाल मटोल नीति के कारण ही हम सब दर दर भटकने को मजबूर है जिस पर सरकार सब जानते हुए भी मौन है जिसे जगाने के लिए हम सबको जागने की आवश्यकता है इसीलिए *AISO के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान हंसराज जी* ने लगातार प्रदेशों के दौरा कर प्रदेश कमेटियों का पुनर्गठन कर नई ऊर्जा के साथ काम करने तथा जिला स्तर पर मीटिंग कर *सुप्रीम कोर्ट,लोढ़ा कमेटी एवम संगठन* द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी के साथ साथ निवेशकों के स्टेटस चैक करने तथा त्रुटियों को दूर करने की प्रशिक्षण देने की प्रेरणा दी जा रही है,हम सबका भी कर्तव्य बनता है कि संगठन को हर दृष्टि से सहयोग करें,किसी भी संगठन की ताकत उनकी सदस्यता और धन शक्ति पर निर्भर होती है इसी उद्देश्य से संगठन ऑन लाइन सदस्यता के लिए गुगल फार्मेट तैयार की है जिसका लिंक नीचे दी गई है जिसमे मांगे गए जानकारी के साथ संगठन की क्यू आर कोड़ पर *मिनिमम 100 रुपए अधिकतम अपने स्वेक्षानुसार* प्रदान कर उनकी स्लिप को एड कर सम्मिट करते ही आपका मेंबरशिप एक्सल शीट पर सूचीबद्ध हो जायेगा।ALL INVESTOR SAFETY ORGANIZATION (Membership Form)
HO - C-34 1st floor, Jain Road, Bhagwati Garden, Extn Dwarka Mod, Uttam Nagar, Delhi- 110059
https://forms.gle/uyCz3VbxqLP71nmKA
अतः सभी पीड़ित साथियों से अपील की जाती है कि समस्या हम सबकी है और खुद के ही प्रयास से समाधान की उम्मीद की जा सकती है इसी उद्देश्य से हम सब संगठन के साथ मिलकर सामूहिक प्रयास करें- - *AISO नेशनल टीम*
Google Forms: Sign-in Access Google Forms with a personal Google account or Google Workspace account (for business use).
17/11/2025
कल जयपुर में प्रदेश स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें काफी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और उसमें एक प्रोग्राम नेशनल कमेटी का आयोजन करने का भी जनवरी माह में प्रस्तावित है तथा राज्य स्तरीय कमेटी का भी गठन किया गया। और संभाग प्रभारी भी बनाए गए अब जल्दी ही जिला कमेटियों का गठन किया जाएगा इसके लिए संभाग प्रभारी को निर्देशित किया गया
धन्यवाद
विमल कुमार यादव
महासचिव राजस्थान
* सूचना
आल इन्वेस्टर सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन( AISO) राजस्थान
**विषय:** पी ए सी एल(PACL)निवेशकों के भुगतान रणनीति पर विस्तृत चर्चा एवं संगठन के पुनर्गठन हेतु |
**आदरणीय सदस्यगण,**
आप सभी को आल इन्वेस्टर सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन(AISO), राजस्थान की ओर से सादर अभिनंदन।
हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि **प्रदेश कमेटी एवं जिला कमेटी के सभी *पदाधिकारी एवं सदस्यों* से **पी ए सी एल निवेशकों के भुगतान प्राप्ति की आगामी रणनीति एवं संगठन के पुनर्गठन* पर चर्चा करने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है।
*बैठक का विवरण:
- **दिनांक:** 16 नवंबर2025 रविवार
- **समय:** सुबह 11:00 बजे
- **स्थान:** योग साधना आश्रम युनिवर्सिटी मार्ग बापु नगर जयपुर
# # # विशेष निर्देश:
1. इस मीटिंग में राज्य स्तरीय कार्यकारिणी एवं सभी जिला स्तरीय व ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिण के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति विशेष प्रार्थनीय है।
2. राज्य स्तरीय, जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अनुरोध है कि आप अपनी- अपनी कमेटियों के अधिकतम साथियों के साथ मीटिंग में उपस्थित होवें |
3. अधिक जानकारी या सहायता हेतु AISO राजस्थान महासचिव विमल कुमार यादव से संपर्क करें |
4. मो- 9829210351
आपके सक्रिय सहयोग एवं उपस्थिति से हम सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी निर्णय ले सकेंगे।
**धन्यवाद,**
**आल इन्वेस्टर सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन**
राजस्थान प्रदेश कमेटी
आज्ञा से अध्यक्ष महोदय
*नोट:** किसी भी आपात स्थिति में अनुपस्थिति की सूचना अवश्य देवें |
गूगल लोकेशन
https://maps.app.goo.gl/SVhmQVNdDxoAQQRN6
06/10/2025
*(AISO)* की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की कल गुजरात के *जलाराम मंदिर चोटिला* में एक बैठक आयोजित करने के बाद, आज *द्वारका गुजरात* में दूसरी बैठक के लिए रवाना हुई।
इस महत्वपूर्ण बैठक में हमारे साथ निम्नलिखित लोग शामिल हुए:
*· _संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हंसराज जी_*
· *_भूतपूर्व अध्यक्ष श्री पृथ्वीराज जी,_*
*_·व श्री गणेशराम देवांगन जी_*
· *उपाध्यक्ष श्री अमर सिंह जी,*
*· उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्री एस.सी. जैना जी एवं गुजरात के श्री योगेश भाई पटेल जी,*
इसके अलावा, कार्यकारिणी के लोग भी उपस्थित हैं जिनमें श्री *नरेश सागरवंशी जी, श्री श्याम कुमार सोनी जी, श्री विमल कुमार यादव जी, श्री टी.आर. मालाकार जी, श्री प्रभु भाई प्रजापति जी, श्री एस.डी. मानिकपुरी जी, श्री शैलेश भाई सगर, श्री सतीश भाई पटेल जी* शामिल हैं।
सभी लोग मिलकर *8 तारीख तक पूरे गुजरात का दौरा करके स्थानीय स्तर पर संपर्क स्थापित* करते हुए आने वाले समय में गुजरात में एक बड़े *कार्यक्रम* की तैयारी कर रहे हैं।
*विमल कुमार यादव*
*राष्ट्रिय जनसंपर्क प्रभारी*
*एआईएसओ संगठन*
04/10/2025
प्रतिनिधिमंडल की गुजरात यात्रा
राष्ट्रीय कमेटी की बैठक में भाग लेने के लिए, के कई वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल जयपुर रेलवे स्टेशन से गुजरात के लिए रवाना हुआ।
यात्रा कर रहे प्रमुख नेता इस प्रकार हैं:
· राष्ट्रीय अध्यक्ष: हंसराज जी
· कन्वेनर: श्रीमान पृथ्वीराज जी
· उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष: एस.सी. जना जी
· अमर सिंह जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
· राजस्थान प्रदेश महासचिव: विमल यादव
यह उल्लेखनीय है कि सभी एक साथ ट्रेन में खाना खाते हुए यात्रा कर रहे थे, जो आपसी सौहार्द और साधारण जीवनशैली को दर्शाता है।
ALL INVESTOR SAFETY ORGANIZATION का app आ गया है ।
सभी सदस्य नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके तुरंत ही जुड़ें और अपना सदस्य Community कार्ड प्राप्त करे - Powered by Kutumb App
https://primetrace.com/group/261855/post/1167760001?utm_source=android_post_share_web&referral_code=NBW1S&utm_screen=post_share&utm_referrer_state=ADMIN
22/08/2025
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/E6bitEy5AASDQuKtMcQ2TF?mode=ac_t join
AISO RAJASTHAN WhatsApp Group Invite
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Jaipur