DYFI Rajasthan

DYFI Rajasthan

Share

16/06/2026

कल पेपर लीक के मुद्दे पर हुए cockroach janta party (CJP) के नाम से किए गए प्रदर्शन में DYFI जयपुर ज़िला कमेटी के साथी शामिल हुए और अपनी बात रखी।

Photos from DYFI Rajasthan's post 13/06/2026

कल भारत की जनवादी नौजवान (DYFI) के लक्ष्मणगढ़ में शुरू हुए राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का पहला सत्र हुआ । इसमें CITU नेता व DYFI के संस्थापक सदस्य रहे कॉमरेड हज़ारी प्रसाद शर्मा ने DYFI के कार्यक्रम, इतिहास व संगठन निर्माण पर बात रखी । उन्होंने संगठन के नेतृवकारी साथियों को DYFI की क्रांतिकारी विरासत, इसकी विचारधारा व संगठन के द्वारा किए गए बलिदानों से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने संगठन की सदस्यता , कमेटियों के निर्माण , कोष व आंदोलन के निर्माण के महत्व पर बात रखी। अंत में उन्हें नेतृवकारी साथियों द्वारा स्मृति चिन्ह दिया गया।

Photos from DYFI Rajasthan's post 13/06/2026

कल भारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI) के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर की शुरूआत स्वागत सत्र से शुरु हुई जिसमें वक्ताओं ने आज देश की मौजूदा परिस्थिति पर बात रखी। इसमें वक्ताओं ने बताया गया कि आज मोदी सरकार एक तरफ़ देश को जहां सांप्रदायिकता की ओर धकेलने के प्रयास में हैं तो दूसरी ओर पेपर लीक की समस्या से युवा ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। वक्ताओं का कहना था कि ऐसे दौर में DYFI का ये प्रशिक्षण शिविर बहुत ज़रूरी है क्योंकि इस शिविर में विषयों को गभीरता से समझकर संगठन के युवा साथी पेपर लीक व युवाओं के अन्य स्थानीय मुद्दों के खिलाफ संगठित आंदोलन खड़ा कर सकते हैं।इस सत्र में AIKS प्रदेश अध्यक्ष कॉमरेड पेमा राम , SFI राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष झाखड़ ,SFI पूर्व राज्य महासचिव मंगेश चौधरी , DYFI सीकर ज़िला सचिव झाबर सिंह राड , SFI के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अध्यक्ष रहे आबिद हुसैन व अन्य साथियों ने बात रखी जिसका समापन DYFI राज्य अध्य्क्ष कॉमरेड सौरभ जानू ने किया।इसके बाद साथियों को संगठन की ओर से स्मृति चिन्ह दिया गया।

Photos from DYFI Rajasthan's post 12/06/2026

आज भारत की जनवादी नौजवान (DYFI) राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत सीकर के लक्ष्मणगढ़ में हुई। शुरुआत में लक्ष्मणगढ़ की गलियों में संगठन के साथियों द्वारा एक रैली निकाली गई जिसमें पेपर लीक की समस्या, बढ़ती बेरोज़गारी, पूंजीवादी व्यवस्था , निजीकरण व साम्प्रदायिकता के खिलाफ नारे लगाए गए।

Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization in Jaipur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Majdur Kishan Bhawan
Jaipur