Desh Disavar
12/07/2022
गृहस्थी,खेती,पशु व निजू शब्दावली(ट वर्ग)
https://www.deshdisavar.com/?p=1773
1.टकसाळ= राज्य द्वारा प्रचलित मुद्रा, सिक्कों का निर्माण करने वाला कारखाना।
2.टको = दो पैसों का प्राचीन सिक्का।
3.टग = किसी चीज के सहारे के लिए लगाया जाने वाला लकड़ी आदि का स्तंभ।
4.टपोरियो = छोंक लगाया हुआ हरी मिर्च का टुकड़ा।
5.टांको = भूमि में गड्ढा बनाकर या ऊपर दीवार उठा कर बनाया हुआ जलकुंड।
6.टांड = किसी दीवार के सहारे सामान रखने के लिए लगाया जाने वाला लंबा पत्थर।
7.टांडो= बंजारे के बैलों का समूह।
8.टापर = सर्दी में पशुओं को ओढ़ाया जाने वाला मोटा वस्त्र।
9.टीपणो = पतड़ो,पंचांग।
10.टीपरियो/मिरियो/पळियो = घी,तेल, दूध आदि लेने का उपकरण जिसमें बड़ा डंडा लगा होता है।
11.टूणो = टोटके का एक प्रकार।
12.टैणियो = धातु का चौड़े मुंह वाला बड़ा धामा/एक बर्तन।
13.टोकणी/टोकणो = पीतल या धातु का बना घड़ेनुमा बर्तन।
14.टोवण = ऊंट के नाक में लगे नकतोरण से बंधा सूत का फंदा।
15.ठवणी = पढ़ने हेतु पुस्तक रखने का काठ का उपकरण।
16.ठांगर = सुगमता से दूध न देने वाली गाय।
17.ठांण = मवेशियों को चारा खिलाने का काठ या मिट्टी का बना बड़ा सा पत्र अथवा स्थान।
18.ठांमड़ी = कुए पर लगे हुए भूण (चक्र) की गति को नियंत्रित करने की रस्सी।
19.ठाटो/ठाठियो = कागजों की लुगदी से बना धामेनुमा पात्र।
20.ठूंग = शराब के साथ खाया जाने वाला चुर्बन।
21.ठूंगार = भांग के नशे को शांत करने के लिए खाया जाने वाला खाद्य पदार्थ/ शराब के साथ खाया जाने
वाला चुर्बन।
22.ठूंगो = कागज से बना सामान डालने का लिफाफा।
23.डांजी = रेगिस्तान की खुली भूमि जहां पेड़ पौधे आदि कुछ न हो।
24.डांफर = शीत काल में चलने वाली तेज बर्फीली हवा। 25.डांम= तपी हुई सलाई से किसी प्राणी के शरीर पर लगाया जाने वाला दाग।
26.डागळो = मकान की छत के ऊपर का आंगन।
27.डाफी= अति शीघ्रता से पानी पीने के कारण पेट में बना वायु का गोला।
28.डींगरो = लकड़ी के एक सिरे में छेद कर उसमें रस्सी बांधकर उत्पाती पशु के गले में लटकाया जाने वाला
मोटी लकड़ी का घोटा।
29.डोई = खिचड़ी आदि डालने की काठ की कुरछी।
डूंखळो = खलिहान में पड़ा वह भूस्सा जिसमें 30.थोड़ा-थोड़ा अनाज बचा हो।
31.डोको = जवार, बाजरी के पौधे का डंठल।
32.डोगो= मधुर स्वर वाला एक तार वाद्य विशेष।
33.ढींचाळ/ढांचियो = ऊँट से पानी ढोने का काठ का उपकरण।
34.ढीकली = पत्थर फेंकने का तोपनुमा प्राचीन यंत्र।
35.ढाणो = कुए से बाहर आते चड़स को पकड़ने का स्थान।
अपने सुझाव/प्रतिक्रिया कॉमेंट बॉक्स में लिखें।
गृहस्थी,खेती,पशु व निजू शब्दावली
(त वर्ग)अगले अंक में
डॉ. भरत ओळा
रचनाकार रचनाएं निम्न पते पर भेजें
[email protected]
30/05/2022
राजस्थानी रीति रिवाजों की शब्दावली (य वर्ग)
https://www.deshdisavar.com/?p=1755
1.रखपूनम = श्रावण शुक्ल पूर्णिमा को मनाया जाने वाला त्यौहार।
2.रातीजगो = मांगलिक अवसरों पर रात में देवी देवताओं के गीत गाते हुए रात्रि जागरण।
3.रोळी = हल्दी और चूने के योग से बना पदार्थ जो मांगलिक अवसरों में काम आता है/ गेहूं की फसल का एक रोग।
4.लंगूरी = चोरी हुए पशु को ढूंढ कर लाने पर दिया जाने वाला पुरस्कार।
5.लाजू-काजू = बरात की सूचना कन्या पक्ष को देने वाले को दिया जाने वाला पुरस्कार।
6.लार = किसान के खलिहान में उसके हिस्से से ली जाने वाली एक लाग।
7.लारवाळ = विधवा स्त्री की संतान जो पुनर्विवाह के समय उसके साथ रहे।
8.लोड़ी तीज = सावन सुदी तीज को औरतों द्वारा मनाया जाने वाला त्यौहार।
9.व़री/बरी = विवाह के समय वर पक्ष की ओर से वधू के लिए भेजी जाने वाली पोशाक।
10.वयांणो = विवाह के प्रातः कालीन मांगलिक गीत गाने वाली स्त्रियों को दी जाने वाली मिठाई।
11.वरसोह = विवाह के समय दूल्हा दुल्हन के चेहरे पर आने वाली कांति।
12.व़रोठी/बरोठी = वर पक्ष द्वारा किया जाने वाला प्रति भोज।
13.वाट बागो = विवाह मंडप में अग्नि परिक्रमा के पश्चात कन्या को पहनाई जाने वाली पोशाक।
14.वारणी-फेरणी = सगाई के वक्त लड़के के संबंधियों और द्वारा दिया जाने वाला धन/ नाचने वाली स्त्री पर पैसे वारने की क्रिया।
15.वारो = तीज के पर्व पर लड़की के पिता द्वारा उसके ससुराल भेजी जाने वाली मिठाई।
16.वासीवड़ = मृतक के बारहवें दिन स्त्रियों द्वारा प्रातः काल किया जाने वाला रुदन।
17.विड़द विनायक = मांगलिक कार्य आरंभ के समय प्रथम पूजे जाने या स्थापित किए जाने वाले गणेश।
18.वींदड़ी = विवाह आदि मांगलिक कार्यों का निमंत्रण पत्र।
19.वींदोळी = दूल्हे दुल्हन की जूती।
20.वैकूंठी = मंदिरनुमा पालकी में गाजे-बाजे के साथ मृतक की शव यात्रा।
……शेष अगले अंक में।
अपने सुझाव/प्रतिक्रिया कॉमेंट बॉक्स में अवश्य लिखें।
डॉ. भरत ओला
रचनाकार रचनाएं निम्न पते पर भेजें [email protected]
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Website
Address
Jaipur