Advocate Rao Sumer Singh
24/01/2022
राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं!
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
अगर हीरा है बेटा,
तो सच्ची मोती होती हैं बेटियां!
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
बेटियां कोमल स्वभाव वाली अवश्य होती हैं, परन्तु बेटियां किसी से कमज़ोर नहीं होती। संसार की शक्ति का ही दूसरा रूप बेटी अर्थात् नारी है, वह संसार की जन्मदात्री अर्थात् जीवन देने वाली है। वर्तमान समय में बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ती नज़र आ रही हैं। भारत की बेटियां भी किसी से कम नहीं हैं। अंतरिक्ष से लेकर प्रौद्योगिकी, हर क्षेत्र में भारत की बेटियों का बोलबाला है, लेकिन आज भी भारत में कई जगह बालिकाओं की स्थिति अत्यंत दयनीय है। हमारे देश में आज भी कई जगहों पर भ्रूण हत्याएं होती हैं। समाज में आज भी कई लोग बालिकाओं और महिलाओं को आगे बढ़ाने में बाधक बने हुए हैं। उनकी महिलाओं और लड़कियों को लेकर आज भी सोच संकुचित ही है। ऐसे में बालिकाओं के प्रति समाज के लोगों की सोच बदलने हेतु हर वर्ष राष्ट्र स्तर पर राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया जाता है जिसको मनाने की शुरुआत साल 2008 में की गई थी। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को 24 जनवरी के दिन नारी शक्ति के रूप में याद किया जाता है। इस दिन इंदिरा गांधी ने पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में कर्यभाल संभाला था इसलिए इस दिन को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन राष्ट्र स्तर पर बालिकाओं को प्रोत्साहन देने और उनके अधिकारों के प्रति जनजागरण हेतु कई महत्वपूर्ण योजनाओं को भी क्रियान्वित किया जाता है।
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳~जय भारत~🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
20/01/2022
नागौर के जायल निवासी जगत मामा के नाम से प्रसिद्ध पूर्णाराम जी गोदारा के निधन की खबर दुःखद है, मैं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। पूर्णाराम जी ने गाँव-ढाणियों में घूमकर अपनी खुद की कमाई से शिक्षा के प्रति लोगो को जागरूक व प्रोत्साहित किया जिसके सकारात्मक परिणाम मिले एवं इनके पास 300बीघा जमीन थी जिसे इन्होंने गोशाला ओर स्कूल हेतु दान कर दी। स्वर्गीय पूर्णाराम जी द्वारा समाज को शिक्षित करने का अमूल्य योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। मेरा दिवंगत आत्मा को सादर नमन🙏
13/01/2022
उत्तरायण का सूर्य आपको
नई ऊष्मा प्रदान करें,
आपके यश एवं कीर्ति में उत्तरोत्तर वृद्धि हो,
आप और आपके परिजन स्वास्थ्य रहे,
दीर्घायु हो मेरी यही शुभ कामना है।
आपको मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the practice
Telephone
Website
Address
Jaipur