Jaipur Rocks

Jaipur Rocks

Share

18/04/2023

राजधानी जयपुर के सुभाष चौक थाना इलाके में चांदी की टकसाल पर रामप्रसाद मीणा सुसाइड मामले को लेकर अब नगर निगम भी हरकत में आ गया है. मृतक के मकान के पास बन रही बहुमंजिला होटल के अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम ने मंगलवार को कार्रवाई की. निगम दस्ते ने होटल में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया. इस दौरान होटल की दीवार और छत को ध्वस्त किया गया. वहीं, देर शाम तक कार्रवाई चलने के बाद उसे रोक दिया गया. वहीं, राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने पूरे होटल को ध्वस्त करने की मांग की.

नगर निगम की कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी. साथ ही होटल के सामने वाले रास्ते पर लोगों की आवाजाही को बंद कर दिया गया था. मामले में नगर निगम हेरिटेज हवामहल जोन के उपायुक्त दिलीप शर्मा ने बताया कि होटल में अतिक्रमण और अवैध निर्माण की शिकायत थी. कार्रवाई से पहले नोटिस दिए गए थे. मामला ज्यादा बढ़ने के बाद मंगलवार को कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. वहीं, कार्रवाई के दौरान दो जेसीबी नीचे की दीवारों को ध्वस्त कर रही थी तो एक मशीन से छत को पंचर किया गया. इस दौरान मौके पर पुलिस के आला अधिकारियों के साथ ही भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे.

बताया गया कि जिस स्थान पर होटल का निर्माण हुआ है वो जमीन मंदिर ट्रस्ट से जुड़ी है. मंदिर प्रबंधन की माने तो सत्संग हॉल के लिए निर्माण किया जा रहा था. वहीं, स्थानियों का कहना है कि यहां अवैध रूप से होटल बनाई जा रही थी. चार मंजिला निर्माण हो भी गया था. वहीं, एक गरीब व्यक्ति के एक छोटे से निर्माण को रोक दिया गया और वहां नगर निगम के गार्ड्स तैनात कर दिए गए. बता दें कि चांदी की टकसाल स्थित काली हनुमान मंदिर के पास रामप्रसाद मीणा ने सोमवार को सुसाइड कर लिया था. सुसाइड से पहले उन्होंने वीडियो भी बनाया था. जिसमें मंत्री महेश जोशी समेत करीब 8 लोगों पर आरोप लगाए गए थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

03/04/2023

दुनियाभर को जियो और जीने दो तथा अहिंसा परमो धर्म का संदेश देने वाले भगवान महावीर की जयंत आज मनाई जा रही है। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के देशभर में अनेक मंदिर हैं।

हर किसी मंदिर का इतिहास काफी रोचक है। ऐसा ही एक मंदिर राजस्‍थान की राजधानी जयपुर के गोपाल जी का रास्‍ता में स्थित है।

जयपुर के गोपाल जी का रास्‍ता स्थित भगवान महावीर के मंदिर के बारे में किवंदति है कि यहां पर भगवान की प्रतिमा अपने आप चलकर आई थी। आमेर से प्रतिमा लेकर आई बैलगाड़ी यहां पर अपने आप थम गई थी। फिर यहीं पर भगवान महावीर का विशाल मंदिर बना दिया गया।

मीडिया से बातचीत में भगवान महावीर मंदिर अध्‍यक्ष एनके सेठी व मंत्री अशोक टकसाली बताते हैं कि 200 साल पहले जयपुर के आमेर के मंदिर में दो प्रतिमाएं मिली थीं। तब तय किया कि दोनों प्रतिमाओं को बैलगाड़ी पर रखकर बिना सारथी के बैलगाड़ी को छोड़ जाए।

30/03/2023

राजस्थान में 10 नए जिले व तीन संभाग और बनाए जा सकते हैं. जिन कस्बों को जिला घोषित नहीं किया गया, वहां की जनता और जनप्रतिनिधियों की नाराजगी दूर करने के लिए सरकार ये कदम उठा सकती है.

नए जिलों के संबंध में गठित रामलुभाया कमेटी से सरकार ने कुछ और जिलों व संभाग के बारे में रिपोर्ट मांगी है. इस बारे में एक महत्वपूर्ण बैठक भी सीएम अशोक गहलोत और राजस्व मंत्री रामलाल जाट के बीच गुरुवार को जयपुर Jaipur में होने वाली है.

राज्य में सात-आठ महीने बाद विधानसभा के चुनाव हैं. ऐसे में अधिकांश विधायक-मंत्री चाहते हैं कि उनके क्षेत्र को जिले या संभाग मुख्यालय बनने का गौरव उनके कार्यकाल में मिले.

इस घोषणा के बाद उन शहर-कस्बों में तो लोगों ने खुशी व्यक्त की, जिन्हें जिले या संभाग का उपहार मिला, लेकिन उन स्थानों पर तब से लेकर अब तक धरना-प्रदर्शन जारी है, जिन्हें बहुत सी विशेषताओं के बावजूद जिला या संभाग घोषित नहीं किया गया.

यहां तक कि राजधानी जयपुर Jaipur को उत्तर व दक्षिण दो जिलों में बांटने का प्रदेश के खाद्य व आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी विरोध किया है.

29/03/2023

शोभायात्रा को देखने के लिए काफी संख्या में स्त्री, पुरुष, बच्चे बाजारों एवं मकानों की छतों पर दर्शन करने के लिए एकत्रित होते हैं। जिसके चलते यातायात की व्यवस्था की गई है। शोभायात्रा के मार्ग पर चलने वाले यातायात को 15 मिनट पूर्व डायवर्ट कर समानान्तर मार्गो से निकाला जाएगा। शोभायात्रा के मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग निषेध रहेगी। सायंकाल 4 बजे से घाटगेट चौराहा, चार दरवाजा, बडी चौपड, सुभाष चौक, सांगानेरी गेट, अजमेरी गेट, संजय सर्किल व गलता गेट से टेम्पो, मिनी/सिटी बस व अन्य मध्यम श्रेणी के वाहन परकोटे में प्रवेश निषेध रहेगा। सांगानेरी गेट से बडी चौपड होकर जाने वाली मिनी/सिटी बसे घाट गेट, ट्रांसपोर्ट नगर, दिल्ली बाईपास, धोबी घाट, रामगढ़ मोड होकर आमेर की तरफ जा सकेगी। संजय सर्किल से रामगंज व आमेर की तरफ जाने वाली मिनी बस, सिटी बस संसार चंद्र रोड, एम.आई रोड, घाट गेट, ट्रांसपोर्ट नगर, दिल्ली बाई पास, धोबी घाट, रामगढ़ मोड होकर आमेर की तरफ जा सकेगी। सायंकाल 4 बजे से रामगंज बाजार, जौहरी बाजार, बापू बाजार, न्यू गेट, नेहरू बाजार, इंदिरा बाजार, खजाने वालों का रास्ता, चांदपोल बाजार में सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग निषेध रहेगी। शोभायात्रा के रवाना होने पर गलता गेट चौराहा से रामगंज चौपड़ के मध्य संचालित होने वाले सामान्य यातायात को डायवर्ट कर समानान्तर मार्गो से संचालित किया जायेगा।

Follow for more
.

Want your business to be the top-listed Media Company in Jaipur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


Jaipur