inView

inView

Share

07/10/2026

जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र में व्हीकल फैक्ट्री के पास मिले युवक को लेकर सुबह से पाकिस्तानी नागरिक होने की चर्चा चल रही थी। युवक ने खुद को रावलपिंडी, पाकिस्तान का निवासी और नाम हामिद अंसारी बताया था।
पुलिस की जांच और पूछताछ में युवक की पहचान शिवम पाठक, निवासी हरदोई, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है और भ्रामक बातें कर रहा था।
पुलिस ने उसके हरदोई स्थित परिजनों से संपर्क कर लिया है और उसे सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द करने की वैधानिक प्रक्रिया जारी है।

05/10/2026

जबलपुर के सालीवाड़ा निवासी उमेश झारिया की ओमेगा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही और दोबारा ऑपरेशन के नाम पर 40 हजार मांगने का आरोप लगाया है।

परिजनों ने कलेक्टर और थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने और संबंधित डॉक्टरों पर FIR की मांग की है।

वहीं अस्पताल प्रबंधन ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि मरीज को बड़ी आंत का कैंसर था और पूरा इलाज आयुष्मान योजना के तहत किया गया।
मामले में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता जांच के बाद स्पष्ट होगी।

04/10/2026

जबलपुर - बेलखाड़ू के अस्पताल में 18 साल के युवक की मौत! एक्सपायरी दवा और अवैध संचालन पर उठे सवाल

Telephone

Address


Napier Town
Jabalpur
482001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when inView posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Jabalpur.