Samvad

Samvad

Share

Photos from Samvad's post 25/07/2025

आज चिकित्सा जगत में इस विकसित होते युग में चुनौती कम, काम आसान हो गया है,सटीकता बढ़ी है और मरीज पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गया है।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज की नर्सिंग छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम को संबोधित करते हुए बढ़िया ग्लोबल ग्रुप के अध्यक्ष श्री सौरभ बड़ेरिया ने आगे कहा कि
चिकित्सा क्षेत्र में लगातार हो रहे बदलाव ने नर्सिंग प्रोफेशनल्स के कामकाज को भी पूरी तरह से बदल दिया है। नई टैक्नालॉजी की मशीनों को संचालित करने से लेकर मरीजों को संक्रमण से बचाने तक के काम में अब जमीन आसमान का अंतर आ गया है लिहाजा ऐसे में जरूरी है कि नर्सिंग प्रोफेशनल्स वक्त के साथ अपडेट रहें और अपने काम करने का ढंग लगातार बदलते रहें यही वजह है कि मरीजों के हित में उन्हें जागरूक करने और उनकी जिम्मेदारी को उन्हें और सटीक ढंग से समझाने का बीड़ा भी अब अपोलो जेबीपी हॉस्पिटल ने उठाया है। इसी उद्देश्य को लेकर विभिन्न समाजों के साथ लगातार आयोजित किए जा रहे संवाद कार्यक्रम के बीच आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज की नर्सिंग चतुर्थ वर्ष की छात्राओं के लिए एक ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया है। अपोलो जेबीपी हॉस्पिटल जबलपुर में उपलब्ध महानगरों के डॉक्टर्स, नई टैक्नोलॉजी की मशीनों और नर्सिंग से संबंधित कामकाज में आए बदलाव की विस्तार से जानकारी दी गई। श्री बड़ेरिया ने आगे कहा कि आज के दौर में मरीजों को संक्रमण से बचाना सबसे बड़ी चुनौती है और इस चुनौती का सामना सबसे पहले नर्सिंग प्रोफेशनल्स को ही करना पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अपोलो जेबीपी हॉस्पिटल में संक्रमण रोकथाम प्रोटोकॉल के हर बिंदु पर बारीकी से ध्यान दिया जा रहा है। एंबुलेंस में मरीज को लाने से लेकर आईसीसीयू में उसके इलाज और फिर उसे सुरक्षित घर तक पहुंचाने में विशेष सावधानियां रखीं जा रहीं हैं। उन्होंने बताया कि अपोलो जेबीपी हॉस्पिटल के आईसीसीयू और प्राइवेट वार्ड में पलंग में डोजी मशीन लगाई गई है जिससे नर्सिंग प्रोफेशनल्स अब मरीज को छुए बिना ही उनके ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन लेवल और पल्स पर नजर रख रहीं हैं। उन्हें इसके लिए पहले जैसी जददोजहद नहीं करनी पड़ रही है। मशीन के जरिए ये सारी गतिविधियां ऑटोमैटिक डिस्प्ले बोर्ड पर प्रदर्षित हो रहीं हैं इनके जरिए नर्सिंग प्रोफेशनल्स मरीज के हर मूवमेंट पर भी नजर रख रहीं हैं जिससे मरीजों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हुई है और उनके काम की सटीकता भी बढ़ गई है। अपोलो जेबीपी हॉस्पिटल जबलपुर के शुरू हो जाने के बाद अब हैदराबाद, चेन्नई, मुंबई और बैंगलूरू जैसे महानगरों के बड़े बड़े अस्पतालों के सर्विस पैरामीटर की बराबरी हो गई है। यानि अब मरीजों को महानगरों जैसे अस्पतालों की सुविधाएं यहीं मिलने लगीं हैं। उन्होंने बताया कि कैंसर के इलाज और आर्गन ट्रांसप्लांट के मामले में अपोलो का नाम देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्व है और अब जबलपुर भी उसी दिश में आगे बढ़ चुका है। उन्होंने नर्सिंग प्रोफेशनल्स को अपोलो जेबीपी हॉस्पिटल जबलपुर में उपलब्ध कराईं गईं पैट स्केन, लिनेक, एमआरआई 3 टेस्ला, अजुरियन एम 12 कैथलैब मशीन और माइक्रोस्कोप के साथ साथ महाकौशल के पहले लेवल थ्री एनआईसीयू के बारे में बताते हुए कहा कि इन्हीं की कमी कई सालों से जबलपुर और पूरे महाकौशल के अस्पतालों में महसूस की जा रही थी लेकिन अब इसके लिए लोगों को महानगरों में जाने और परेशानी उठाने की कोई जरूरत नहीं है। डॉ सुनील मिश्र ने कहा कि कितनी भी अच्छी मशीनें हों, कितने भी एक्सपर्ट डॉक्टर्स हों लेकिन एक ट्रेंड और अनुभवी नर्सिंग प्रोफेशनल्स की मदद के बिना अच्छे नतीजे लाने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। नर्सिंग एक प्रोफेशन नहीं है, यह एक पैशन है, जिसने दया, करुणा, सेवा और समर्पण की भावना ने हमेशा से चिकित्सा जगत में मिसाल कायम की है ।
इसके पहले संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से हुआ। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज की नर्सिंग विभाग की प्रोफेसर आरती तिवारी, टयूटर प्रीति सजी और असिस्टेंट प्रोफेसर समीक्षा परमहंस का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन सीएसआर के डायरेक्टर डॉ सुनील मिश्रा ने किया।
संवाद - 42
Dr Sunil Mishra
Dr Sunil Mishra Jansampark

Photos from Samvad's post 23/07/2025

जबलपुर में उपलब्ध हुईं, महानगरों की विश्वस्तरीय तकनीक, मशीन और सुविधाएं का लाभ लेना हमारी जिम्मेवारी: गोकुल केशरवानी
जबलपुर। केसरवानी समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री गोकुल केशरवानी ने कहा कि जबलपुर में उपलब्ध हुईं, महानगरों की विश्वस्तरीय तकनीक, मशीन और सुविधाएं का लाभ लेना हमारी जिम्मेवारी है। वरिष्ठ सर्जन डॉ एम पी गुप्ता ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में पिछले दो दशकों में अपोलो हॉस्पिटल के माध्यम से उपलब्ध कराई गई सुविधायें जैसे पैट स्केन, कैंसर की लिनेक मशीन, हार्ट के लिए अजूरियन एम 12 कैथलैब मशीन, और ब्रेन की माइक्रो लेवल की रेशम जैसी पतली वेसल्स में अत्याधुनिक माइक्रोस्कोप से सर्जरी की सुविधा, मशीन और टेक्नीक, संस्कारधानी को निश्चित रूप से विकसित जबलपुर की ओर ले जाएंगी। बड़ेरिया परिवार को धन्यवाद और अपोलो हॉस्पिटल को शुभ कामनाएं।
राष्ट्रीय संरक्षक श्रीमति निधि गुप्ता ने कहा कि अपोलो जेबीपी हाॅस्पिटल जबलपुर में जो अत्याधुनिक सुविधाएं, मशीन और डाॅक्टर्स देखने मिले वो अभी तक उन्होंने महाकौशल के किसी भी अस्पताल में नहीं देखे थे। इतना सबकुछ सिर्फ महानगरों के अस्पतालों में ही देखने मिलता था। यदि अपोलो जेबीपी हाॅस्पिटल में मौजूद चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाया जाए तो परिवार का हर सदस्य स्वस्थ और सुरक्षित हो जाएगा।
इसके पूर्व अपोलो जेबीपी हाॅस्पिटल के आडिटोरियम में केसरवानी समाज के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्लोबल ग्रुप के चेयरमेन श्री सौरभ बड़ेरिया ने अपोलो जेबीपी हाॅस्पिटल में मौजूद महानगरों के डाॅक्टर्स, नई टेक्नालाॅजी की मशीनों और मरीजों की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जबलपुर में हमारा अपोलो के साथ यह प्रयास और समन्वय रहेगा कि अगले तीन से छह महीने में यहां कई आर्गन ट्रांसप्लाटं सहित पेट की रोबोटिक सर्जरी और बहुत सी सुविधाएं चरण बद्ध तरीके से शुरू कर दी जाएं । कुछ जिम्मेदारी समाज की भी है, यदि आप सब साथ देंगे तो हम बेहतर सुविधाओ को और बेहतर कर पाएंगे।
केसरवानी समाज के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से हुआ। ग्लोबल ग्रुप के चैयरमेन श्री सौरभ बड़ेरिया ने विस्तृत जानकारी देते हुए संवाद में सदस्यों के मन की जिज्ञासा को अपने उत्तरों से संतुष्ट किया।
केसरवानी समाज के अध्यक्ष राकेश गोरे केसरवानी, संरक्षक वीरेन्द्र केसरवानी, उपाध्यक्ष सुरेश केसरवानी कार्यक्रम के सूत्रधार राजू केसरवानी, संगठन मंत्री राजकुमार केसरवानी धनीराम केसरवानी, राष्ट्रीय मंत्री विजय गुप्ता, महिला विंग की अध्यक्ष अनीता केसरवानी और राष्ट्रीय संरक्षक निधि गुप्ता का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन सीएसआर के डायरेक्टर डाॅ सुनील मिश्रा ने किया
Dr Sunil Mishra Saurabh Baderia Rajeev Baderia

11/02/2025

Baderia MetroPrime Multi Speciality Hospital बड़ेरिया चेरिटेबल फाउंडेशन Saurabh Baderia Saurabh Baderia Saurabh Baderia Il Saurabh Baderia Rajeev Baderia Dr Sunil Mishra BJP INDIA Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Madhya Pradesh इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जबलपुर Indian Redcros Society Jabalpur Indu Tiwari Daily Highlight Regional Provident Fund Commissioner ゚ #जबलपुर #रीवा #कटनी #सतना #दमोह #शहडोल #अनूपपुर #सीधी #मंडला #डिंडोरी #नरसिंहपुर #पाटन #शाहपुरा #सिहोरा

Samvad संवाद से जुड़ें।
"जहाँ संवाद है, वहाँ समाधान है।"
संवाद,हमारी भ्रांतियां,संदेह, विषय की अज्ञानता से उपजे मनमुटाव को दूर करने का सबसे उत्तम उपाय है।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Jabalpur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Address


Jabalpur
482002