Vipin Wankhede
22/04/2026
इंदौर की तपती धूप में जब जनता पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रही है, तब सत्ता के बड़े-बड़े दावे धूल चाटते नजर आ रहे हैं…
“स्मार्ट सिटी” का ढोल पीटने वाली भाजपा सरकार, आज शहरवासियों को पीने का पानी तक नहीं दे पा रही—यही है उनका असली विकास मॉडल!
ऊषागंज की सड़कों पर उतरी जनता सिर्फ विरोध नहीं कर रही, वो सिस्टम की पोल खोल रही है— ये गुस्सा है, ये लाचारी है, और ये उस धोखे का जवाब है जो सालों से परोसा जा रहा है।
इंदौर का हाल ये है कि नल सूखे हैं, लेकिन भाषण आज भी बह रहे हैं!
22/04/2026
प्रदेश में गुंडागर्दी चरम पर आखिर सुरक्षित कौन?
ना जनता, ना अधिकारी
यह घटना अपराध नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था के ऊपर तमाचा है। अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। प्रदेश में विधायक अधिकारियों को धमका रहे हैं और अपराधियों जनता को खुले आम लूट रहे है।
मुख्यमंत्री मंत्री जी की हवाई बातें सिर्फ रील और माइक तक ही सीमित रह गई है।
मछली-मगरमच्छ (बड़े अपराधियों) को ठिकाने लगाने की बात सिर्फ माइक तक ही रह गई है क्योंकि प्रदेश में अपराधियों पर कानून का कोई खौफ नहीं है।
दमोह में एक दलित दूल्हे को घोड़ी पर चढ़ना भारी पड़ गया तो उसे उतारकर पीटा गया। पूरे प्रदेश में दलितों के साथ लगातार अत्याचार हो रहे है।
मोहन यादव जी कुंभकरण की नींद में सोए हुए है।
कांग्रेस परिवार के आईटी सेल के हमारे तीन साथियों को बिना ठोस कारण के गिरफ्तार कर लंबे समय तक हिरासत में रखना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है।
लोकतंत्र में अपनी बात रखना और जनहित के मुद्दों पर आवाज़ उठाना कोई अपराध नहीं है।
इस प्रकार की कार्रवाई से साफ़ प्रतीत होता है कि सत्ता के दबाव में प्रशासन का दुरुपयोग किया जा रहा है।
हम प्रशासन से मांग करते हैं कि हमारे सभी साथियों को तत्काल रिहा किया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराई जाए।
हमारा संगठन अपने प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ मजबूती से खड़ा है। यदि जल्द न्याय नहीं मिला, तो हम लोकतांत्रिक और कानूनी माध्यमों का सहारा लेकर अपने साथियों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए बाध्य होंगे।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Website
Address
AA/200 Tulsi Nagar
Indore
462003