SamarFinserv

SamarFinserv

Share

19/10/2024

कट्टर हिंदुओं/मुस्लिमों के बच्चों को धर्म के नाम पर मरना – मारना सिखाया जा रहा है।
कट्टर हिंदु/मुस्लिम के नेताओं के बच्चे बड़ी बड़ी देशी/ विदेशी यूनिवर्सिटीयो में उच्च शिक्षा ले रहे है, कोई बीसीसीआई अध्यक्ष या ICC अध्यक्ष बन रहे है, कोई बड़ा बिजनेस चला रहा है।

सभी धर्मों के कट्टर धर्मावलंबियों के लिए एक मुफ्त की सलाह।

आप जिस भी नेता का अनुसरण करते है, उसके विचारों का अनुसरण करने की बजाय वो अपने परिवार के सदस्यों को क्या शिक्षा दे रहे है, उसका अनुसरण करे।

अगर वो अपने बच्चों को कट्टर धर्मावलंबी बना रहे है और दूसरे धर्म के लोगों से लड़ने भिड़ने भेज रहे है, तो बेशक आप भी वही करे।

लेकिन अगर वो अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलवा रहे है, अच्छा बिजनेस करवा रहे है, उन्हें कहीं अच्छे ओहदे पर बैठा रहे है, तो आम कट्टर जनता को भी वही करना चाहिए।

यहां तक कि कई कट्टर धर्मावलंबी प्रबुद्ध वर्ग के लोग भी फेसबुक पर धर्मों को लेकर लंबे लंबे लेख लिखते है, जबकि उनके खुद के बच्चे अच्छे अच्छे विद्यालयों या यूनिवर्सिटी में अच्छी शिक्षा प्राप्त कर रहे है होते है, या बड़े देशी विदेशी कंपनीज में जॉब कर रहे होते है।

इसलिए सावधान हो जाइए।
अगर आप अपने दलों के लिए कट्टर है तो वही करे, जो आपके नेता कर रहे है।

मेरा नेता अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलवा रहे है तो मैं भी चाहूंगा कि मेरा बच्चा उच्च शिक्षा प्राप्त करे।

आप अपने बच्चों को क्या बनाना चाहते है, वो आप तय कीजिए।
किसी नेता के भड़काऊ बयानों के बहकाने में मत आइए।

Want your business to be the top-listed Accountant in Indore?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Vijay Nagar
Indore
452001

Opening Hours

Monday 10am - 7pm
Tuesday 10am - 7pm
Wednesday 10am - 7pm
Thursday 10am - 7pm
Friday 10am - 7pm
Saturday 10am - 4pm