SBSSS Indore

SBSSS  Indore

Share

सानिध्य - SBSSS Alumni Association 24/04/2019

SBSSS (संस्कृति पब्लिक स्कूल) पूर्व छात्र संघठन बनने हेतु अपील

https://forms.gle/SYFCHBFt8D9QmAFi6

एक व्यक्ति के जीवन में स्कूल का बहुत महत्व है। स्कूल से एक बच्चे को , शिक्षा, गुण , आचार,विचार, इत्यादि मिलते है। और ये सब उसके साथ जीवन भर रहते है। हमें जो सीख विश्वनाथ धाम से मिली वो आज भी हमारे साथ है और हमारे जीवन और कैरियर में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। पर हमारी दोस्ती और रिश्ते कहीं ना कहीं पीछे छूट गए। आज हम, संचार क्रांति के बावजूद , एक ही शहर और प्रदेश में होने पर भी संपर्क में नहीं है। क्यों ना हम सभी एक बार फिर एक परिवार की तरह मिल जाए ? क्यों ना एक परमानेंट पूर्व छात्र संघठन बनाया जाए? दोस्तो एक पूर्व छात्र संघठन कि बहुत उपयोगिता है। जैसे
1. यह संघठन हम अपने पुराने साथियों से लगातार से संपर्क में रहने का माध्यम सिद्ध होगा।
2. हमारे स्कूल के साथी अलग अलग क्षेत्रों में कार्यरत है। संघटन के माध्यम से हम एक दूसरे की मदद कर सकेगे और जरूरत पड़ने पर मदद ले भी सकेगे।
3. संघठन के माध्यम से हम स्कूल की गतिविधियो को दिशा दे सकेगे ताकि स्कूल उचाईयों को छू सके। एक प्रतिष्ठित स्कूल के एल्युमनी होने का फायदा सभी को मिलेगा।आज स्कूल की स्तिथि बहुत नाज़ुक है। हम इसे सुधारने में हर तरीके से मदद भी कर सकेगे
4. संघठन के माध्यम से वर्तमान में स्कूल में पड़ रहे छात्रों को हर तरह से मदद दी जा सकती है ताकि वे अच्छा परफॉर्मेंस दे। इससे स्कूल की प्रगति होगी।

इन उपयोगिताओ को देखते हुए हमें एक पूर्व छात्र संघ बनाना चाईए। ऊपर दिए गए google doc में अपनी सारी जानकारियों को भर दे ताकि पूर्व छात्र संघ बनाने की दिशा में प्रगति हो सके।

कृपया इस संदेश को आप अपने स्कूल(SBSSS) के मित्रो और शिक्षकों को भी भेजे।

धन्यवाद।

सानिध्य - SBSSS Alumni Association SBSSS is my Alma Mater

Want your school to be the top-listed School/college in Indore?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Vishwanath Dham, Sanwer Road, Indore
Indore
453551