NITzone.in

NITzone.in

Share

NITzone offering website development India , website designing in Indore ,Broucher designing , SEO Indore , Internet Marketing by professional web developer & Professional web designers in Indore India.

22/06/2013

कैसे पाएं सिम से हमेशा के लिए डिलीट हो चुके मोबाइल नंबर्स को। पूरा पढ़े और शेयर करना न भूले।

दुनिया में जैसे-जैसे मोबाइल फोन की बिक्री बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे उनके इस्तेमाल करने वालों की संख्या भी आसमान पर पहुंच रही हैं। अधिकतर लोगों के पास डिलीट हो गए नंबर्स के बैकअप के जवाब के रूप में सिर्फ खामोशी ही होगी। आप सोच रहे होंगे कि नंबर डिलीट होने के बाद क्या हो सकता है.. कुछ नहीं। लेकिन जनाब हम आपको आज ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपनी सिम से डिलीट हो चुके नंबरों को वापस पा सकेंगे। वो भी बिना ज्यादा मेहनत के। सिम में से आपके द्वारा सेव किया गया नंबर डिलीट होने पर उसे वापस पाने का सबसे अहम जरिया सिम रीडर है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये सिम रीडर क्या है और ये कैसा नंबर का बेकअप देगा। दरअसल, सिम रिडर की मदद से आप सिम का पूरा डाटा कंप्यूटर में सेव कर सकते हैं। इसे लगाना-निकालना भी मुश्किल न होकर काफी आसान है।
कंप्यूटर की हल्की-फुल्की जानकारी रखने वाला भी इसका इस्तेमाल कर सकता है। 150-300 रुपये की कीमत वाले इस सिम रीडर की मदद से आप अपने कार्ड का पिन भी बदल सकते हैं। इस डिवाइस के साथ एक सॉफ्टवेयर सीडी भी मिलती है। इसे कंप्यूटर में इंस्टाल करने के बाद यह प्लग एडं प्ले की तरह काम करता है। यानी इसकी लीड कंप्यूटर में लगाते ही यह ऑटो प्ले हो जाता है सिम रीडर सॉफ्टवेयर को इंस्टाल करने के बाद इसमें सिम लगाकर कंप्यूटर या लैपटॉप में लगाएं। इसके बाद ऑटोमैटिक तरीके से सिम में दी गई सारी सूचनाएं-आंकड़े कंप्यूटर पर शो होने लगेगी। इसके बाद आप अपने सिम में दी गई या डिलीट हुई जानकारियों को वापस हासिल कर सकेंगे।

सिम रीडर की मदद से कंप्यूटर से जुड़ने के बाद सिम कार्ड ठीक पेन ड्राइव या दूसरे स्टोरेज डिवाइस की तरह इसका फोल्डर, फाइल और ड्राइव दिखेगा। इसमें लास्ट नंबर डायल्ड, एसएमएस टेक्सट मैसेजेस, फिक्सड डायल नंबर्स जैसे ऑप्शन भी दिखते हैं। इसका इस्तेमाल कर आप सिम डाटा का कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।
सिम रीडर से कोई मैसेज या नंबर डिलीट करना, उसमें संशोधन करना या कोई नया परिवर्तन वगैरह कुछ भी किया जा सकता है। इसके अलावा इसका एक बड़ा फायदा यह भी रहता है कि 'एमएस आउटलुक' या 'एक्सल' में दर्ज आँकड़ों को भी सिम में डाला जा सकता हैं।
सिम रीडर के अलावा भी कई ऐसे सॉफ्टवेयर बाजार में मौजूद हैं, जो डिलीट हो चुके मैसेज या नंबर को भी रीस्टोर करने की सुविधा देते हैं। ऐसा ही एक सॉफ्टवेयर www.4shared.com है। इसकी मदद से आप सिम से डिलीट हो चुके नंबर या एसएमएस को दोबारा से अपने कंप्यूटर की मदद से सेव कर सकते हैं। 2 एमबी के इस सॉफ्टवेयर को डाउनलोड कर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

BLACKBERRY PLAYBOOK 11/11/2011

BLACKBERRY PLAYBOOK BLACKBERRY PLAYBOOK

Want your business to be the top-listed Computer & Electronics Service in Indore?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Indore
452001