TransfigureYoga

TransfigureYoga

Share

Stress and life style are the main causes of suffering and in such cases YOGA is best solution.

28/07/2020

तन और मन को स्वस्थ कैसे रखें ?

कई महिलाएं और पुरुष सोचते हैं कि वह जो भी घरेलू कार्य, ऑफिस में कार्य या दुकानों पर कार्य कर रहे हैं यही उनकी एक्सरसाइज है |

कुछ लोग कई सालों से जिम और एरोबिक्स कर रहे है |

फिर भी इस सब के बावजूद उनको शारीरिक और मानसिक बीमारियां क्यों हो जाती हैं इस बात पर विचार किया है कभी ?

शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए हमें तीन बातों का ख्याल रखना पड़ेगा आवश्यक और उचित आहार, नींद और योग । इन तीनों बातों को विस्तार से समझना होगा तभी आप स्वस्थ तन और मन को प्राप्त कर पाएंगे ।

आवश्यक और उचित आहार, नींद और योग

12/07/2020

अधिकतर लोग योगासन तथा व्यायाम दोनों को एक ही समझते हैं परन्तु ऐसा नहीं है. योग सिर्फ एक कसरत नहीं है. कसरत में तो आप सिर्फ शारीरिक प्रक्रिया करते हैं लेकिन योग में आप शारीरिक, मानसिक एवं भावानात्मक प्रक्रिया करते हैं.

एक्सरसाइज में आप अपनी सांसों पर ध्यान नहीं देते और सांसें काफी तेज हो जाती हैं. योग में सांसों पर संतुलन सिखाया जाता है और आसन के आधार पर सांस लेनी होती है.

योगासन आंतरिक अंगों पर अधिक प्रभाव डालता है. जबकि व्यायाम से शरीर बाहर से बलिष्ठ दिखाई देता है.

योगासन से शरीर लचीला रहता है जबकि व्यायाम से मांसपेशियों में कड़ापन आ जाता है.

एक्सरसाइज से तेजी से ऊर्जा खर्च होती है जिससे आप थक जाते हैं. योग करते समय ऊर्जा धीरे धीरे खर्च होती है जिससे आप थकते नहीं बल्कि तरो ताजा महसूस करते हैं.

एक्सरसाइज के लिए आपको पर्याप्त जगह और साधन/ सामान की जरूरत होती है लेकिन योग के लिए आपको सिर्फ एक मैट और थोड़ी सी जगह की जरूरत होती है.

एक्सरसाइज के सारे सिद्धांत शरीर को बलिष्ट बनाने पर आधारित होते हैं जबकि योग के सारे सिद्धांत शरीर श्वास और मन को स्वस्थ और शक्तिशाली बनाने पर आधारित होते हैं

एक्सरसाइज हर उम्र का इंसान नहीं कर सकता जैसे की वृद्ध या बीमार व्यक्ति. योग हर उम्र का व्यक्ति कर सकता है. बीमार इंसान भी कुछ आसान सांसों की क्रिया कर सकता है.

14/08/2018

आपने मेरे पेज को पसंद (like) किया इसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद्. आपका यह प्रोत्साहन मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

TransfigureYoga We are yoga specialist with experience of 25+ years. We treat different physical and mental health problems through yoga naturopathy Diet and counseling. Stress and life style are the main causes of suffering and in such cases YOGA is best solution.

Want your practice to be the top-listed Clinic in Indore?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Indore
452018