Apna Indore

Apna Indore

Share

Photos from Apna Indore's post 05/03/2024

इंदौर के व्यापारियों का फूटा गुस्सा, बोले - जवाहर मार्ग पर लागू वन - वे खत्म करो, विधायक को सौंपा ज्ञापन..

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के जवाहर मार्ग को जिला प्रशासन,यातायात विभाग और नगर निगम के द्वारा मिलकर एकांगी मार्ग घोषित किया गया था। यातायात सुधार को लेकर एक बड़ी पहल बताई गई थी। लेकिन अब इसे लेकर विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं। बड़ी संख्या में जवाहर मार्ग के व्यापारी सड़क पर उतरे और प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया,हाथों में विभिन्न मांग लिखे बैनर लिए ये सभी व्यापारी जुलूस के रूप में क्षेत्रीय विधायक मालिनी गौड़ से मिलने पहुंचे।
जहाँ उन्होंने जवाहर मार्ग पर दोनों तरफ से टू व्हीलर के संचालन की अनुमति देने की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा है। व्यापारियों का कहना है कि जवाहर मार्ग को एकांगी घोषित करने से उनका व्यापर लगभग ठप हो गया है।
इस दौरान क्षेत्रीय विधायक मालिनी गौड़ ने कहा कि जवाहर मार्ग के सभी व्यापारी आज मिलने आए थे,जिनकी मांग है कि इस वन वे के चलते व्यापारियों का व्यापार प्रभावित हो रहा है,ऐसे में उन्होंने कलेक्टर आशीष सिंह,महापौर पुष्यमित्र भार्गव और यातायात विभाग के अधिकारियों से इस मामले में चर्चा करके, इस मार्ग पर दो पहिया वाहनों के संचालन की अनुमति जारी करने का आश्वासन व्यापारियों को दिया है।

05/03/2024

शुभ मंगलवार

02/03/2024

इंदौर-खंडवा हाईवे पर बाईग्राम में बन रही दूसरी सुरंग, मई तक पूरा होगा काम

इंदौर-खंडवा-एदलाबाद हाईवे को बनाने में करीब 900 करोड़ खर्च किए जाएंगे। 216 लंबे हाईवे पर भेरूघाट की 300 और बाईग्राम की 500 मीटर की सुरंग है। भेरूघाट की सुरंग का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। यहां दो-दो लेन की दाईं-बाईं सुरंग बनाई गई है। इनकी चौड़ाई 16 मीटर और ऊंचाई 10 मीटर होगी। फरवरी तीसरे सप्ताह में शनि मंदिर के पीछे बन रही बाईग्राम वनक्षेत्र में आने वाली पहाड़ी में इलेक्ट्रोनिक ब्लास्टिंग से रास्ता निकाला गया है।

500 मीटर वाली बाईग्राम सुरंग को मई तक पूरा किया जाएगा। वन विभाग से अनुमति मिलने के बाद निर्माण एजेंसी रात में भी काम कर रही है। ये अनुमति दिसंबर में मिली थी, जो मार्च में खत्म होने वाली है। एजेंसी के नागेश्वर राव का कहना है कि बाईग्राम सुरंग को पूरा करने में मई तक का समय लगेगा।

Photos from Apna Indore's post 02/03/2024

इंदौर से जिराती पर बन सकती है सहमति, लालवानी भी दौड़ में

जिराती का नाम लोकसभा उम्मीदवार के लिए विजयवर्गीय खेमे की तरफ से बढ़ाया गया है। खाती समाज को भाजपा अपना वोटबैंक मानती है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी भी इस समाज से आते है। खाती समाज को बैलेंस करने के लिए जिराती का नाम तेजी से आगे बढ़ा है।

लालवानी की गिनती पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समर्थकों के रुप में होती है। भोपाल में लालवानी के नाम को दिल्ली तक मजबूती से बढ़ाने के लिए अब ज्यादा मदद मिलना मुश्किल है। इस कारण उनका टिकट बदलने की कयास भी लगाए जा रहे है।

जिराती के अलावा भाजपा की प्रवक्ता डाॅ. दिव्या गुप्ता का नाम भी तेजी से उभरा है। आठ साल पहले इंदौर मेयर की सीट महिला के लिए आरक्षित होने पर गुप्ता की उम्मीदवारी तय मानी जा रही थी,लेकिन उनका जाति प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण मामला अटक गया था। इंदौर से भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जयपाल सिंह चावड़ा के नाम भी चल रहे है, लेकिन दोनो को विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिल पाया थ। दोनो का दावा ज्यादा मजबूत नहीं माना जा रहा है।

Photos from Apna Indore's post 02/03/2024

भिया राम🙏

Want your business to be the top-listed Media Company in Indore?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Indore
452001