Hisar Junction
*नमस्कार साथियों*
*एसोसिएशन के अथक प्रयासों व आप सब की माँग के कारण आज हिसार के लिए बड़ा ऐतिहासिक दिन है जब हिसार से चंडीगढ़ के लिए नई रेल सेवा शहर वासियो को मिलने जा रही है। आज दोपहर दो बजे शहर के गणमान्य व्यक्ति उक्त ट्रेन को हिसार स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म संख्या 02 से हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। ध्यान रहे कि उद्धघाटन स्पेशल सिर्फ़ जाखल तक जाएगी। शहर व आस-पास के लोग अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाए। एसोसिएशन की तरफ़ से आप सब कार्यक्रम में सादर आमंत्रित है।*
आकाश
रेल यात्री वेलफ़ेयर एसोसिएशन
16/05/2025
बड़ी ख़बर
गाड़ी 04701 हिसार- रेवाड़ी उद्धघाटन (एकतरफ़ा) स्पेशल व गाड़ी संख्या 04703 हिसार - जाखल उद्धघाटन (एकतरफ़ा) स्पेशल को दिनांक 17.05.2025 को दोपहर दो बजे माननीय सांसद श्री जयप्रकाश जी व विधायक श्रीमती सावित्री जिंदल जी द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया जाएगा।
15/05/2025
खुशखबरी!
हमारी मेहनत को सफल बनाने हेतु आमजन, जनप्रतिनिधियो, रेलमंत्री जी व समस्त रेल परिवार का आभार🙏🏻
➡️ 64564/63 अम्ब अंदौरा-रायपुर हरियाणा मेमू
अम्ब अंदौरा से- 17 मई से
रायपर हरियाणा से- 18 मई से
➡️ 54085/86 दिल्ली-सातरोड एक्स.
दिल्ली से- 17 मई से
सातरोड से- 17 मई से
श्रीमती सावित्री जिंदल जी, माननीया विधायक हिसार व श्री नवीन जिंदल जी, माननीय सांसद कुरुक्षेत्र द्वारा सातरोड स्टेशन पर दिनांक 17.05.2025 को गाड़ी संख्या 54086 सातरोड-दिल्ली एक्स. को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया जाएगा।
आप सब 17 मई को सातरोड स्टेशन पर 01.30 बजे सादर आमंत्रित है।
Important project which has been alloted budget in FY 2025-26
1. Final Location Survey for doubling of Bathinda-Bhildi via Hisar (752.50KM)
2. Final Location Survey of Hansi-Hisar Doubling (23.11)
3. Final Location Survey of Hisar Bypass (25KM)
4. Doubling Work for Bathinda-Bhildi via Hisar (752.50KM)
5. Provision of linking of Hisar yard to RPHR-STD section to use as double line between HSR-STD temporarily.
6. Provision of Stabling Line, Marshelling Line and sick/fit coaches line at Hisar Yard.
7. Raising of OHE to run Double Stack Container on Western Dedicated Freight Corridor feeder route (Rewari-Manheru-Hisar: 284KM) and raising of overhead wire crossing.
8. Development of Laundry Activity.
9. Provision of Health Unit at Hisar & Sirsa.
10. Extension of existing FOB width by 6m.
11. Provision of 6m FOB at Hisar under ABSS.
12. Soft upgradation of Hisar Station under ABSS.
13. Provision of high level island platform between line no. 9&10 and other passenger amenities and extension of PF-6.
14. Provision of ballast-less track of PF-1&2 at Hisar.
15. Provision of community hall with indoor badminton facility at Hisar.
16. Provision of 06 nos lift at Hisar station under ABSS.
And other miscellaneous work including RUB and ROBs.
06/05/2025
हिसारवासियो के सपने को पूरा करने हेतु पिछले दो सालों से प्रयासरत रेल यात्री वेलफ़ेयर एसोसिएशन हिसार की मेहनत आज सफल हुई। रेलवे मंत्रालय द्वारा अंब अंदौरा से अंबाला कैंट के बीच चलने वाली मेमू एक्सप्रेस को कुरुक्षेत्र-कैथल-नरवाना-जाखल होते हुए रायपुर हरियाणा (हिसार) तक विस्तार की मंज़ूरी दे दी गई है। इसके अलावा सातरोड से दिल्ली (वाया रेवाड़ी-गुरुग्राम) दैनिक ट्रेन को भी मंज़ूरी दी गई है।
इस कार्य में सहयोग हेतु सभी माननीय सांसदगणो (पूर्व/वर्तमान) , रेल परिवार व हिसार की जनता का आभार। 💐💐
सादर
आकाश
अध्यक्ष व डीआरयूसीसी सदस्य
रेल यात्री वेलफ़ेयर एसोसिएशन हिसार
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Hisar
125001