Digital Gyan
17/08/2021
Walk-in-Interview for "Sales Officer" in Chirawa, Panipat, and Gajraula.
16/08/2021
आप के लिए हम बिभिन प्रकार की नौकरी की जानकारी लाए है
अगर आप हमरे पेज पर पहली बार आए हैं तो पेज को फॉलो करें ताकी आप को सारी अपडेट समय से मिले
19/07/2021
Weight loss: 90 Kg की इस महिला ने सबकुछ खाकर भी घटा लिया बपंर वजन, इस एक ट्रिक से हो गई इतनी पतली
आप किसी भी स्थिति में किस तरह प्रतिक्रिया करते हैं। यही बात जीवन में बदलाव लाती है। ऐसी ही प्रतिक्रिया दी स्वर्णा नाम की गृहिणी ने लॉकडाउन में। इस महज थोड़े से समय में स्वर्णा ने 20 किलो वजन घटा लिया। आइए जानते हैं कैसे
Weight loss: 90 Kg की इस महिला ने सबकुछ खाकर भी घटा लिया बपंर वजन, इस एक ट्रिक से हो गई इतनी पतली
कोरोना के दौरान लगाए लॉकडाउन में जहां एक तरफ लोग बहुत सी समस्याओं से जूझ रहे थे और दूसरों पर दोष मढ़ रहे थे। वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे लोग भी थे जो इस समय का पूरा सदुपयोग कर रहे थे। उन्ही में से एक थी बैंगलोर की रहने वाली स्वर्णा। 33 वर्षीय स्वर्णा गृहिणी हैं और एक मां भी हैं। स्वर्णा का वजन उनकी गर्भावस्था के दौरान बढ़ने लगा। लेकिन घर के कामकाज और अपने बच्चे के पालन पोषण के चलते वह खुद पर ध्यान ही नहीं दे पा रही थी।
वहीं बढ़ता वजन अब स्वर्णा की दिनचर्या और उनके घरेलू कामों में भी बाधा बनने लगा था। इसकी वजह से वह बहुत जल्दी थक जाती थी। बढ़ता वजन न केवल उन्हें थका रहा था। बल्कि अंदर ही अंदर किसी दीमक की तरह उनके आत्मविश्वास को भी खाए जा रहा था। लेकिन फिर कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन में उन्होंने वजन घटाने का निर्णय लिया और महज कुछ ही समय में 20 किलो वजन कम कर दिया। आइए जानते स्वर्णा के इस सफर के बारे में। क्या पता उनके द्वारा अपनाए गए कुछ तरीके आपके भी काम आ जाएं।
नाम - स्वर्णा वदलामणि
कामकाज - गृहिणी
उम्र - 33 साल
लंबाई - 5. 8
ऐसे हुआ स्वर्णा का सफर शुरू
स्वर्णा कहती हैं कि उनका वजन तब बढ़ा जब वह गर्भवती थी। लेकिन इसके बाद बच्चे की देखभाल और घर के कामों की वजह से उन्हें खुद पर ध्यान देने का समय ही नहीं मिला। वह बताती हैं कि उन्हें शॉपिंग करना और फैशनेबल रहना बेहद पसंद था। पर उनका XXL साइज और 95 किलोग्राम वजन चुभने लगा था। इसके बाद उन्होंने वजन कम करने का फैसला किया।
वह कहती हैं कि एक साल तो उन्हें यह समझने में लग गया कि वजन घटाने के लिए महज एक्सरसाइज नहीं बल्कि एक सही डाइट का सेवन करना भी जरूरी है। जब उन्हें यह बात समझ आई तब तक लॉकडाउन भी लग गया और उन्होंने अपने वेट लॉस जर्नी का सफर फिर से शुरू किया।
डाइट
स्वर्णा कहती हैं कि वजन कम करना उनके लिए लॉकडाउन में अधिक सरल हो गया क्योंकि तब वह बाहर की चीजें नहीं खा पा रही थी। वहीं उन्होंने वजन कम करने में इंटरमिटेंट फास्टिंग का रास्ता चुना।
नाश्ता - गुड़ के साथ कॉफी, ब्राउन ब्रेड, नट्स, और सेब या केला।
लंच - साउथ इंडियन थाली और दाल, करी या दही। साथ ही स्वर्णा ने खाने की क्वाटिंटी को भी कम किया और तला हुआ भोजन भी बंद कर दिया।
डिनर - वह कहती हैं कि वजन कम होने में रात के खाने का अहम रोल है। इसलिए वह शाम को 6:30 बजे तक डिनर करती हैं। इसमें वह करी, और रोटी का सेवन करती हैं। कभी कभी डोसा या सैंडविच का सेवन करती हैं। साथ ही 7 बजे के बाद वह कार्ब्स नहीं लेती।
प्री वर्कआउट मील - वह वर्कआउट से पहले कुछ नहीं खाती क्योंकि वह वर्कआउट ही 8:30 या 9 बजे रात के समय करती हैं। ऐसे में उनका शाम को किया हुआ डिनर ही उनका प्री वर्कआउट मील भी बन जाता है।
पोस्ट वर्कआउट मील - वह रात के समय केवल पानी ही पीती हैं।
चीट डे - पिज्जा, पास्ता, पनीर बिरयानी या वेज पुलाव और स्वीट्स
लो कैलोरी फूड - वेज पुलाव
बिना रोक-टोक जितना मर्जी उतना खाओ, इन Foods से नहीं बढ़ेगा वजन
वर्कआउट
स्वर्ण कहती हैं कि वजन कम करने के लिए वह ब्रिस्क वॉकिंग करती हैं। वजन घटाने के लिए वह रोजाना 10 हजार कदम पैदल चलती है। इसके अलावा वह जंपिंग जैक, प्लैंक, क्रंचेज, और माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज करती है।
फिटनेस सीक्रेट
स्वर्ण बताती हैं कि उनके वेट लॉस सीक्रेट की सूची में कुछ चीजें शामिल हैं। जैसे सबसे पहले एक्सरसाइज और डाइट का ध्यान रखना। दूसरा खुद को रिस्ट्रिक्ट ना करके कम क्वांटिटी में ही चीजों का सेवन करना। इसके अलावा नियमित रूप से कोशिश करते रहना।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Culinary Team
Attire
Website
Address
Hisar
125001