The Ink
राजनैतिक और सामाजिक सरोकार के मुद्दों का ऐसा पहलू आप तक पहुंचाना जो बाकी के मीडिया संस्थान किसी राजनैतिक दबाव या मज़बूरीवश आपसे छुपाते है I
23/10/2024
हिसार जिले के किनाला गाँव का रितेश कुण्डू जर्मनी की भरेगा उड़ान
रितेश को जर्मनी फ्री पढ़ाई के साथ मिलेगी लाखों रुपए महीना स्कॉलरशिप
हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री रहे मनीष ग्रोवर और उनके बेटे पर हिंदुस्तान टाइम्स के पत्रकार सुनील राहड़ को जान से मारने की धमकी देने का एक मामला सामने आया है. हिंदुस्तान टाइम्स के पत्रकार सुनील राहड़ अपने फोटोग्राफर मनोज ढाका के साथ ग्रोवर के आवास पर अपॉइंटमेंट लेकर एक इंटरव्यू के लिए पहुंचे थे. जैसे ही सुनील पूर्व मंत्री के आवास पर पहुंचे तो ग्रोवर के बेटे ने उन्हें सबक सिखाने की धमकी दे डाली. ग्रोवर का बेटा अपने पिता के लिए सुनील द्वारा पूर्व में लिखी गई किसी एक खबर के संदर्भ में यह धमकी दे रहा था. कुछ समय बाद जब मनीष ग्रोवर घर पर पहुंचे तो उन्होंने भी इसी रवैए को आगे बढ़ाते हुए सुनील के साथ बदतमीजी की और धमकी दी.
जैसे तैसे करके HT का यह पत्रकार अपने कैमरामैन के साथ वहां से बाहर निकाला तो मंत्री के 10-12 गुंडो ने उन्हें बीच रास्ते में घेर लिया और गंदी-गंदी गालियां देने लगे. साथ ही पूर्व में पिता पुत्र द्वारा दी गई धमकी को भी उन्होंने भी कई बार दोहराया.
हरियाणा प्रदेश सियासत हो या संस्कृति, अदब के लिए जाना जाता है. यहां घर आए दुश्मन से भी ऊँची आवाज़ में बात नहीं की जाती लेकिन सरकार में रहे एक पूर्व मंत्री, उनके बेटे और समर्थक किसी अंग्रेजी अखबार के प्रतिष्ठित पत्रकार के साथ इस प्रकार का रवैया अपनाते हुए धमकी दे यह सरासर गलत है.
सत्ताधारी पार्टी बीजेपी और सूबे के मुख्यमंत्री को इस कुकृत्य पर कड़ा संज्ञान लेना चाहिए. लोकतंत्र के प्रहरियों को दबाव की राजनीति नहीं करनी चाहिए, बल्कि यह अछा होता कि कुछ सद्कर्म करें ताकि अवाम उनके लिए अच्छा सोचे… और जब सब जगह अच्छा दिखेगा तो पत्रकार भी अच्छे को अच्छा ही लिखेगा… क्योंकि पत्रकार समाज का आईना होता है जिसमे जो जैसा है वैसा ही दिखाई देता है.
- Rudra Rajesh Singh
20/12/2023
21/10/2023
Jat Trade Center मेले के स्टॉल नंबर 22 पर आपकी सेवा में मौजूद SkyTech Destination की पूरी टीम...
- Rajesh Kundu
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Hisar
125001