Daily Rudra Times
14/05/2026
केयर कॉलेज प्रबंधन से मिले छात्र-छात्राएं व अभिभावक, हुए संतुष्ट, बोले - बाहरी तत्वों ने किया था गुमराह
सोशल मीडिया में भ्रामक जानकारी डालने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई - कॉलेज मैनेजमेंट
हरिद्वार, 14 मई। केयर कॉलेज रोहालकी -किशनपुर बहादराबाद में जीएनएम प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने अपने बच्चों के साथ आज कॉलेज प्रबंधन से वार्ता कर अपनी शंकाओं का समाधान किया।
वहीं छात्रों ने भी खुलकर अपनी बात रखी , छात्रों ने बताया कुछ बाहरी तत्वों द्वारा उन्हें गुमराह किया गया और कुछ लोगों द्वारा उन्हें जबरदस्ती आंदोलन में भाग लेने को मजबूर किया गया।
विदित है कि तीन दिन पूर्व जीएनएम प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएं कॉलेज की आईएनसी से सम्बद्धता ना होने से नाराज होकर आंदोलन के राह पर चले गए थे। बीते सोमवार को छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के बाहर धरना प्रदर्शन किया वहीं कुछ छात्र-छात्रा जिलाधिकारी के जनता दरबार में भी अपनी गुहार लगाने गए थे।
जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार सचिन कुमार ने मौके पर पहुंचकर छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर कॉलेज प्रबंधन से वार्ता की, हंगामे के बीच मंगलवार को पुनः प्रशासिनक अधिकारी, कालेज प्रबंधन व छात्र-छात्राओं के बीच वार्ता हुई। पहले दौर की वार्ता में छात्र-छात्राएं अपनी मांग पर अड़े रहे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश कुँवर व तहसीलदार सचिन कुमार ने बच्चों की मांग पर उत्तराखंड सरकार की मेडिकल शिक्षा नीति, आईएनसी की गाइड लाइन, माननीय न्यायालय के आदेश के सम्बंध में स्टेट नर्सिंग कौंसिल की रजिस्ट्रार से वार्ता कर जीएनएम के लिए आईएनसी की अनिवार्यता तथा कॉलेज की ओर से उपलब्ध कराए गए प्रमाण पत्रों की जांच कर, स्पष्ट किया कि जीएनएम डिप्लोमा कोर्स के लिए आईएनसी की अनिवार्यता की आवश्यता नही है। जिसके बाद पुनः छात्र-छात्राओं से वार्ता की गई।
छात्र-छात्राओं को पूरी प्रकिया से अवगत कराते हुए उन्हें लिखित आश्वस्त किया गया कि वह जो कोर्स कर रहे है वह पूर्वतय वैध है। आश्वसान के बाद छात्र-छात्राओ ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किया। कालेज प्रबंधन द्वारा बच्चों से अपने अभिभावकों के साथ कॉलेज आकर वार्ता करने के लिए कहा गया था।
आज गुरुवार को कई बच्चे अपने अभिभावको के साथ कॉलेज पहुँचे जहाँ डायरेक्टर डॉ. प्रीतशिखा शर्मा ने अभिभावकों के समस्त प्रश्न, जिज्ञासा व समस्याओं का समाधान किया। कॉलेज प्रबंधन से वार्ता कर सभी अभिभावक संतुष्ट होकर वापस लौट गए।
कॉलेज मैनेजमेंट द्वारा यह भी कहा गया कि जिन्होंने भी कॉलेज के खिलाफ झूठी भ्रामक खबर सोशल मीडिया में पोस्ट की है उनके खिलाफ कॉलेज द्वारा कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
कैसे आए हरिद्वार मेला क्षेत्र में मुस्लिम वोटर ?
क्या कहता है हरिद्वार नगर पालिका बायलॉज ?
हरिद्वार के मेला क्षेत्र में मुस्लिम वोटर कैसे बने और उनको मेला क्षेत्र में स्थाई निवासी किसने बनाया ? यह मुद्दा आजकल हरिद्वार में चर्चा का विषय बना हुआ है।
हर की पौड़ी से लेकर भूपतवाला क्षेत्र मेला क्षेत्र में आता है और इसी क्षेत्र में गैर हिंदू जिनका आधार कार्ड भी बना हुआ है और वे स्थाई रूप से परिवार सहित यहां निवास कर रहे हैं।
अंग्रेजों के समय सन् 1916 में बना हरिद्वार नगर पालिका बायलॉज कहता है कि सूर्यास्त के बाद पूरे मेला क्षेत्र में कहीं भी गैर हिंदू स्थाई या अस्थाई निवास नहीं कर सकता तो फिर इस मेला क्षेत्र में गैर हिंदुओं को कैसे और किसने वोटर लिस्ट में शामिल किया और क्यों उन्हें इस प्रतिबंधित क्षेत्र में स्थाई निवासी बनाकर निवास करने का अधिकार दिया ?
क्या हरिद्वार नगर पालिका बायलॉज को नजरअंदाज, दरकिनार कर अपना वोट बैंक बढ़ाने और राजनीति में बने रहने के लिए हिंदू बहुल क्षेत्र में गैर हिंदुओं को बसाने की योजना बनाई गई ?
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Ranipur
Haridwar
249407