Swadesh prahari

Swadesh prahari

Share

Photos from Swadesh prahari's post 09/02/2015

swadesh prahari 09-02-2015

21/01/2015

टिकट ठीक बांटते तो ऐसी स्थिति न होती: अजय सिंह



भोपाल । टिकट वितरण से पैदा हुई कांग्रेस नेताओं की नाराजगी थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेशाध्यक्ष अरण यादव खुद इसका शिकार हो रहे हैं।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि टिकट ठीक बंटते तो ऐसी स्थिति नहीं होती। कहीं न कहीं गलती हुई होगी, तभी ऐसी नाराजगी सामने आ रही है। चुनाव प्रचार में अब तक नहीं उतरने पर सिंह ने बिना किसी लाग-लपेट के कहा कि आज तक किसी ने प्रचार करने के लिए नहीं कहा, कोई कहेगा और बुलाएगा तो जरूर जाएंगे।
टिकट वितरण के बाद कार्यकर्ताओं की नाराजगी भोपाल, इंदौर और जबलपुर में खुलकर सामने आ चुकी है। जबलपुर में प्रदेशाध्यक्ष की गा़़डी पर अंडे और टमाटर फेंके गए तो इंदौर में कार्यक्रम के दौरान ही हंगामा हो गया। बात मारपीट तक पहुंच गई। इन घटनाओं के बीच अपने निवास पर मीडिया से चर्चा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ये घटनाएं दुखद हैं। चुनाव के वक्त पर ऐसा नहीं होना चाहिए। नाराजगी हर चुनाव के समय सामने आती है पर जिस तरह से कार्रवाई होना शुरू हुई है, ऐसा प्रदेश के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। हाईकमान को भी आकलन करना चाहिए कि आखिरी ये हो क्या रहा है।
चुनाव में मंत्री और विधायकों की ड्यूटी लगाने पर कहा कि सत्ता में होने के बावजूद भाजपा इसे गंभीरता से ले रही लेकिन कांग्रेस में स्थिति उलट है। पार्टी के सामने जो परिस्थितियां हैं उसमें भी सभी साथ नहीं है, ये गंभीर और सोचने की बात है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखिया डॉ. मोहनराव भागवत की मौजूदगी में हो रही बैठकों पर कहा कि मध्यप्रदेश काफी समय से संघ की प्रयोगशाला है। ये पूरा जतन अपने विस्तार और यहां के नेताओं पर शिकंजा कसने के लिए हो रहा है।

Photos from Swadesh prahari's post 02/01/2015

swadesh prahari 29-12-2014

29/11/2014

ग्वालियर में लगभग 57.71 प्रतिशत मतदान का अनुमान
................................................................................

ग्वालियर। नगरीय निकाय निर्वाचन कार्यक्रम के तहत नगर निगम ग्वालियर के महापौर व 65 वार्डों के पार्षद पदों के लिये शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नगर निगम ग्वालियर में 57.71 प्रतिशत के लगभग मतदान होने का अनुमान है। नगर निगम के सभी 915 मतदान केन्द्रों में डाले गए वोटों की वास्तविक जानकारी सभी पीठासीन अधिकारियों से मिलने के बाद मतदान प्रतिशत की सही-सही स्थिति सामने आयेगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हुए मतदान में पुरूष मतदान का प्रतिशत 59.02 और महिला मतदान का प्रतिशत 56.15 एवं अन्य का मतदान 5.5 प्रतिशत रहा है।
दो घण्टे के अंतराल से मतदान का प्रतिशत
* प्रात: 9 बजे - कुल मतदान प्रतिशत 5.10 (पुरूष - 5.38 व महिला - 4.76 प्रतिशत)
* प्रात: 11 बजे - कुल मतदान प्रतिशत 14.86 (पुरूष - 15.04 व महिला - 14.64 प्रतिशत)
* दोपहर एक बजे - कुल मतदान प्रतिशत 33.79 (पुरूष - 36.76 व महिला - 30.26 प्रतिशत)
* अपरान्ह 3 बजे - कुल मतदान प्रतिशत 46.13 (पुरूष - 46.93 व महिला - 45.18 प्रतिशत)
* अपरान्ह 5 बजे - कुल मतदान प्रतिशत 51.73 (पुरूष - 54.05 व महिला - 48.98 प्रतिशत)
* अपरान्ह 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार - कुल मतदान प्रतिशत 57.71 (पुरूष मतदान - 59.02 व महिला मतदान - 56.15 एवं अन्य - 5.5 प्रतिशत)

13/11/2014

भर्ती रैली के दौरान हंगामा, ग्वालियर में 2 करोड़ से अधिक का नुकसान
ग्वालियर। सेना भर्ती रैली के बाद हुई हिंसा में उपद्रवियों ने 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति का नुकसान किया है। इन लोगों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा सेना के जनरेटर व अन्य सामान जला दिए। कैंटीन का सामान भी लूटकर ले गए। शासकीय संपत्ति के अलावा निजी संपत्ति का सबसे अधिक नुकसान किया है।
सड़क पर लड़कियों से की छेड़छाड़
उपद्रवियों ने मेला मैदान से बाहर निकलने के बाद सड़क पर लड़कियों और महिलाओं से छेड़छाड़ की। रेसकोर्स रोड पर एक छात्रा का मोबाइल छीनकर उससे अश्लील हरकत की। साथ ही स्टेशन के पास दो युवतियों के कपड़े भी फाड़े। युवतियां शिकायत करने कलेक्ट्रेट तक भी पहुंची थीं। उपद्रवियों ने रेसक्रोर्स रोड पर अधिकारियों के बंगले के नेम प्लेट फोड़ दीं।
जवानों ने 40 से 50 हवाई फायर किए
उपद्रवी युवकों ने सेना के जवानों और अधिकारियों पर पथराव कर दिया तो जवानों ने भी हवा में कई फायर कर दिए। मौके पर मौजूद लोगों ने गोलियां चलने की पुष्टि की है। एक जवान ने एएसपी वीरेंद्र जैन के पीछे खड़े होकर फायर किया है। जवानों द्वारा 40 से 50 हवाई फायर किए गए। एक गोली गोवर्धन कॉलोनी में रहने वाले राजवीर को भी लगी है।
सेना पुलिस मेला रोड पर निकली, लोगों को हड़काया
उपद्रव शांत होने के बाद सेना पुलिस के अधिकारी व जवान रेसक्रोर्स रोड पर निकले। यह जवान तीन गाड़ियों में थे। इनके हाथों में हथियार थे। इन लोगों ने रोड पर पैदल मार्च करते हुए पहले युवकों को खदेड़ा। रोड पर जो लोग खड़े थे, उन्हें हड़काना शुरू कर दिया। प्रेस के लोगों के साथ भी अभद्रता की।
युवक को पीटा
एक युवक द्वारा मोबाइल से आर्मी के जवानों को फोटो खींचने पर एक जवान उसे पकड़कर लाठी से पिटाई कर दी।
कार्ड लिए, छीनी कैसेट
प्रेस फोटोग्राफरों द्वारा फोटो खीचने पर उन्हें पकड़ लिया और उनसे अभद्रता करते हुए उनके कार्ड निकाल लिए और इलेक्ट्रोनिक मीडिया के एक कैमरा मैन से उसकी कैसेट छीन ली।
रेलवे कराएगा उपद्रवियों पर एफआईआर
रेलवे स्टेशन पर उत्पात मचाने और ट्रेनों पर पथराव करने वाले उपद्रवियों पर रेलवे एफआईआर कराएगा। स्टेशन प्रबंधक पीपी चौबे ने बताया कि उत्पात मचाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायती आवेदन जीआरपी थाना प्रभारी को दे दिया है।
भर्ती रैली स्थगित
कलेक्टर पी.नरहरि ने उपद्रव के बाद सेना के अधिकारियों से चर्चा करने के बाद सेना भर्ती रैली स्थगित कर दी। कलेक्टर ने बताया कि सेना भर्ती रैली के लिए नई तारीख घोषित की जाएगी।
सीईओ जिला पंचायत करेंगे जांच
सेना भर्ती रैली में हुए उपद्रव की कलेक्टर पी.नरहरि ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच की जिम्मेदारी जिला पंचायत सीईओ इलैया राजा टी. को सौंपी गई है। कलेक्टर नरहरि ने कहा कि सेना प्रशासन भर्ती रैली के दौरान उचित व्यवस्थाएं नहीं कर सका। कई तरह की अफवाहें भर्ती मैदान पर उड़ीं, जिनकी वजह से उम्मीदवार आक्रोशित हो गए।
कलेक्टर के अनुसार, इन कारणों से हुआ उपद्रव-
- आर्मी ने एक साथ 13 जिलों की भर्ती आयोजित कर दी, जबकि जिलेवार भर्ती आयोजित की जानी थी।
- आर्मी के इस कदम की वजह से अनुमानित संख्या से अधिक उम्मीदवार मैदान पर आ गए। आर्मी को उम्मीद थी कि 5 हजार उम्मीदवार भर्ती देने आएंगे, लेकिन 15 से 20 हजार उम्मीदवार भर्ती देने पहंुच गए।
- भर्ती मैदान पर करंट के तार से किसी उम्मीदवार की मौत होने की अफवाह फैली। इसकी वजह से उम्मीदवार भड़क गए।
- भर्ती मैदान पर उम्मीदवारों ने आर्मी के अधिकारियों पर पक्षपात करने के भी आरोप लगाए।
- विरोध अधिक होने पर आर्मी द्वारा एकदम से भर्ती बंद करने के निर्णय की वजह से भी उम्मीदवार आक्रोशित हो गए।
- भर्ती ट्रेडमैन की होनी थी, लेकिन अन्य पदों की भी भर्ती एक साथ आर्मी ने आयोजित कर दी। इसके कारण भी अव्यवस्थाएं फैली।
नहीं था कोई ट्रैफिक प्लान
मेला ग्राउंड पर 20 हजार के लगभग युवा भर्ती में शामिल होने थे। इससे रेसकोर्स रोड पर ट्रैफिक जाम लगना तय था। ऐसे में एक दिन पहले ट्रैफिक पुलिस को यहां के लिए प्लानिंग करनी थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। यदि पहले से रेसकोर्स रोड पर ट्रैफिक प्रतिबंधित करते तो कई गाड़ियां जलने से बच जातीं। साथ ही लोगों के साथ बदसलूकी नहीं होती।
मुरैना सांसद बोले, जोश में थे उम्मीदवार
मुरैना सांसद अनूप मिश्रा ने इस पूरे मामले के लिए जिले की पुलिस, प्रशासन और आर्मी के प्रशासन को दोषी बताया। उनका कहना था कि भर्ती आयोजित कर रहे आर्मी और जिला प्रशासन को समन्वय करके व्यवस्थाएं जुटानी चाहिए थी। वहीं उपद्रव और आगजनी करने वाले युवकों के बारे में उन्होंने कहा कि वे जोश में थे, इसलिए उन्होंने ऐसा किया। उनकी कोई गलती नहीं थी।
2010 में करंट लगने से हुई थी युवक की मौत
2010 की सेना भर्ती रैली में बिजली का तार टूटकर गिरने से एक युवक की करंट से मौत हो गई थी। बुधवार को ट्रैडमेन की भर्ती में करंट से 2 युवकों की मौत होने की अफवाह फैल गई। इसको युवकों ने सही मान लिया और उपद्रव कर दिया।

Want your business to be the top-listed Media Company in Gwalior?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


B-38 Kailash Nagar City Center Gwalior (m. P)
Gwalior
474001