GwaliorLive.com
भागदौड़ की जिंदगी में आपके समय का ख्याल रखते हुए ग्वालियर लाइव न्यूज़ पोर्टल आपको शहर की हर खबर से दिन भर में समय -समय पर अपडेट कराता रहेगा |
08/07/2026
👑 सिंधिया राजघराने का 'महा-समझौता'!
🏰 जय विलास पैलेस से दिल्ली-मुंबई तक अरबों की शाही विरासत के विवाद का हो सकता है अंत
✨ ग्वालियर से देशभर में चर्चा का विषय बनी बड़ी खबर...
देश के सबसे चर्चित और प्रतिष्ठित शाही परिवारों में शामिल सिंधिया राजघराने का दशकों पुराना संपत्ति विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। वर्षों से अदालतों में चल रहे अरबों रुपये की शाही विरासत के बंटवारे को लेकर अब "महा-समझौते" की राह लगभग साफ होती नजर आ रही है।
हाल ही में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की ओर से ग्वालियर जिला न्यायालय में समझौते का आवेदन प्रस्तुत किया गया। हालांकि रिकॉर्ड रूम से फाइल उपलब्ध नहीं होने के कारण बुधवार को इस आवेदन पर सुनवाई नहीं हो सकी और मामला अगली तारीख तक टल गया।
लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पारिवारिक स्तर पर लंबे समय से चल रही बैठकों के बाद अब समझौते का अंतिम मसौदा तैयार हो चुका है और केवल कानूनी औपचारिकताएं पूरी होना शेष हैं।
━━━━━━━━━━━━━━━
📌 🔶 समझौते में कौन-कौन शामिल?
━━━━━━━━━━━━━━━
👤 केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
👤 राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया
👤 मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया
👤 ऊषा राजे राणा
👤 तथा परिवार के अन्य संबंधित सदस्य
━━━━━━━━━━━━━━━
🏛️ 💎 क्या है समझौते का मूल मंत्र?
━━━━━━━━━━━━━━━
✅ "जो जहां काबिज, वही संपत्ति उसी की"
बताया जा रहा है कि इसी व्यावहारिक फार्मूले के आधार पर वर्षों पुराने मतभेदों को समाप्त करने की सहमति बनी है, जिससे पारिवारिक विवाद का स्थायी समाधान निकल सके।
━━━━━━━━━━━━━━━
⚖️ 📦 समझौते की बड़ी बातें
━━━━━━━━━━━━━━━
📍 ग्वालियर जिला न्यायालय में समझौता आवेदन प्रस्तुत।
📍 रिकॉर्ड रूम से फाइल नहीं आने के कारण सुनवाई फिलहाल टली।
📍 लंबे दौर की पारिवारिक बैठकों के बाद अंतिम मसौदा तैयार।
📍 केवल कानूनी मुहर लगना बाकी।
📍 समझौता लागू होने पर दिल्ली, मुंबई, पुणे और ग्वालियर की अदालतों में वर्षों से लंबित एक दर्जन से अधिक मुकदमों का पटाक्षेप होने की संभावना।
📍 अरबों रुपये की शाही संपत्तियों से जुड़े विवाद का हमेशा के लिए अंत हो सकता है।
━━━━━━━━━━━━━━━
👑 इतिहास के एक नए अध्याय की दस्तक
यदि अदालत में इस समझौते को अंतिम स्वीकृति मिल जाती है, तो यह केवल एक कानूनी प्रक्रिया नहीं होगी, बल्कि सिंधिया राजघराने की विरासत, पारिवारिक रिश्तों और वर्षों पुराने विवाद के समाधान का ऐतिहासिक क्षण माना जाएगा।
💬 आपकी राय क्या है?
क्या ऐसे पारिवारिक मामलों का समाधान अदालत से पहले आपसी सहमति से होना बेहतर है? अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें।
Jyotiraditya M Scindia (BJP) श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया फैन्सक्लब
08/07/2026
🚨 सड़क पर एटीएम का कचरा फेंकना पड़ा भारी! बैंक को नोटिस और जुर्माने के निर्देश-ग्वालियर नगर निगम का सख्त संदेश—गंदगी फैलाने वालों को नहीं मिलेगी कोई रियायत।
बारिश के दौरान जलभराव और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे नगर निगम के अपर आयुक्त श्री टी. प्रतीक राव ने सिटी सेंटर स्थित एसबीआई के एटीएम से निकली पर्चियां सड़क पर फेंकते बैंक कर्मचारी को मौके पर फटकार लगाई। उन्होंने बैंक प्रबंधन को नोटिस जारी करने और जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान ब्लू लोटस, सन वैली, अलापुर बांध, सरस्वती नगर, महलगांव और पटेल नगर सहित कई क्षेत्रों का जायजा लिया गया। जलभराव, खराब सड़क, नालों पर अतिक्रमण और पार्कों की बदहाल स्थिति पर अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
👉 साफ संदेश: शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी केवल नगर निगम की नहीं, बल्कि हर नागरिक और हर संस्था की भी है।
07/07/2026
📢 ब्रेकिंग न्यूज | 5वीं-8वीं के छात्रों का इंतजार खत्म!
📚 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का रिजल्ट आज होगा जारी।
⏰ दोपहर 2 बजे से विद्यार्थी और अभिभावक राज्य शिक्षा केंद्र के पोर्टल पर अपना परिणाम देख सकेंगे।
🌐 परिणाम देखें: www.rskmp.in/result.aspx
प्रदेशभर में जून में आयोजित पुनः परीक्षा में 5वीं के 1.17 लाख से अधिक और 8वीं के 1.32 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था।
सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल परिणाम के लिए हार्दिक शुभकामनाएं! 🌸📖
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Kherapati Colony
Gwalior
474002