SPEED Media Network
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार मे सुनी फरियाद
MYogiAdityanath योगी आदित्यनाथ जी Chief Minister Office Uttar Pradesh #गोरखपुर
10/07/2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर गीता प्रेस के ट्रस्टी देवीदयाल अग्रवाल की दिवंगत माता दर्शन देवी को दी श्रद्धांजलि
MYogiAdityanath योगी आदित्यनाथ जी
08/07/2026
वही चन्द्रशेखर जिन्होंने अपने जीवनकाल में अपने पुत्रों को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी नही बनाया।
वही चन्द्रशेखर जिन्होंने अपने नाम से अपना सरनेम "सिंह" हटाकर प्राचीन क्षत्रिय परम्परा को स्थापित किया कि जन्म से कोई सिंह नही होता बल्कि कर्म से होता है। भारतीयता का प्रतीक धोती कुर्ता पहना और यह साबित किया कि केवल केसरिया साफ़ा क्षत्रियता का प्रतीक नही है। कभी भी लिखित भाषण को नही पढ़ा।कभी भी जय राजपुताना नही बोला क्योंकि ऐसा बोलने से उस क्षात्र धर्म को ठेस पहुचता जिसमे अपने बारे में जय कहना मना है। मात्र चार महीने की अल्पमत की सरकार में राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद विवाद को सुलझाने के लिए गम्भीर प्रयास किया।
चन्द्रशेखर राममन्दिर बनवाने पर हिन्दू,मुस्लिम दोनो तरफ से सहमति प्राप्त कर चुके थे जिसको सफल नही होने देने के कारण उनसे समर्थन वापस लिया गया ताकि वोट की फसल काटने के लिए हिन्दू,मुस्लिम हमेशा होता रहे। पहले राजीव गांधी ने चन्द्रशेखर सरकार से समर्थन वापसी के लिए धमकी दी,पर चन्द्रशेखर कहा धमकी से डरने वाले थे! फिर उनसे प्रधानमंत्री बने रहने के लिए उनसे विनती की गई परन्तु चन्द्रशेखर न कहने पर कहा मानने वाले थे।सांसद,मंत्री और प्रधानमंत्री बनने के लिए किसी के दर पर दस्तक नही दिया।
वैसे थे चन्द्रशेखर जिन्हें भारतीय राजनीति में उनके वसूलों से कोई उन्हें डिगा नही सका!उन्हें कोई झुका नही सका! चन्द्रशेखर ने धार्मिक और जातीय कट्टरता का आजीवन विरोध किया।उन्होंने अकेले रहना स्वीकर किया पर अपनी विचारधारा से समझौता नही किया।
नेहरू,इंदिरा,राजीव,अटल,मोदी को संगठन ने बड़ा बनाया परंतु चन्द्रशेखर के पास कोई संगठन नही रहा,जब रहा तो उन्होंने उससे कुछ पाया नही।जब 1977 में अटल आडवाणी मंत्री बने तब चन्द्रशेखर उस जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे जो सत्ता में थी परन्तु चन्द्रशेखर ने मोरार जी देसाई सरकार में मंत्री बनने से इंकार कर दिया था।ऐसे थे चन्द्रशेखर!
उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि कोटि नमन!
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Address
Gorakhpur
273015