RV Rajsthan

RV Rajsthan

Share

आपके आसपास हो रही घटना, समस्या एवं कार्यक्रमों सम्बंधित जानकारी आप हमें दें। हम आपकी बात को आमजन तक ज़रूर पहुंचाएंगे
First India News Rajasthan (Fatehpur Reporter )
📞 WhatsApp 9928664403 (Reporter Raj Verma )
#Instagram #ID_RVRajsthan फॉलो करें 🙏🏻

11/07/2026

एनएच-52 से हटाया गया तारकोल, फिसलन खत्म होने से वाहन चालकों को राहत
पुलिस-प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद एनएचएआई ने की कार्रवाई, ग्रामीणों ने जताया आभार
फतेहपुर शेखावाटी। नेशनल हाईवे-52 पर सड़क की सतह पर फैले तारकोल को आखिरकार हटा दिया गया है। पुलिस-प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने कार्रवाई करते हुए हाईवे के प्रभावित हिस्से से तारकोल साफ करवा दिया, जिससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार हाईवे पर फैले तारकोल के कारण सड़क अत्यधिक फिसलन भरी हो गई थी। इससे दोपहिया और चौपहिया वाहन कई बार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुए। हाल के दिनों में इस स्थान पर कई सड़क हादसे हुए, जिनमें लोग घायल हुए तथा वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। ग्रामीणों और वाहन चालकों ने सड़क पर फैले तारकोल को दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बताते हुए इसे तत्काल हटाने की मांग की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और प्रशासन ने एनएचएआई से आवश्यक कार्रवाई करवाई। एनएचएआई द्वारा तारकोल हटाए जाने के बाद अब हाईवे पर फिसलन की समस्या समाप्त हो गई है। इससे यातायात पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित हो गया है और वाहन चालक बिना किसी परेशानी के आवाजाही कर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने समय पर कार्रवाई के लिए पुलिस, प्रशासन और एनएचएआई का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सड़क सुरक्षा से जुड़े मामलों में इसी तरह त्वरित कदम उठाए जाएंगे, ताकि हादसों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
नोट फोटो 10 एफटीआर 03 एनएच-52

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Fatehpur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Ward 46 Fatehpur Rajsthan
Fatehpur
332301