Dewastimes
19/06/2026
ाता_दी
देवास माता रानी के मंगला आरती दर्शन...
दिनांक १९ जून २०२६, शुक्रवार
ज्येष्ठ शुक्लपक्ष ०५, विक्रम संवत् २०८३
17/06/2026
ाता_दी
देवास माता रानी के मंगला आरती दर्शन...
दिनांक १७ जून २०२६, बुधवार
ज्येष्ठ शुक्लपक्ष ०३, विक्रम संवत् २०८३
15/06/2026
*देवास टाइम्स। समारोह*
*सेन थॉम एकेडमी में समर्पण समारोह के साथ नई शुरुआत*
-
सेन थॉम एकेडमी में समर्पण समारोह के साथ नई शुरुआत सेन थॉम एकेडमी में समर्पण समारोह के साथ नई शुरुआत देवास। भोपाल रोड स्थित सेन थॉम एकेडमी में सेन थॉम एकेडमी और सेन थ....
देवास स्पोर्ट्स पार्क में बच्चों को कमरे में बंद करने का आरोप, वीडियो वायरल होने पर सभापति रवि जैन पहुंचे मौके पर
देवास। टाटा चौराहा स्थित स्पोर्ट्स पार्क में बच्चों के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि पार्क में खेल रहे कुछ बच्चों को वहां मौजूद गार्ड द्वारा एक कमरे में बंद कर दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला शहर में चर्चा का विषय बन गया।
घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम सभापति रवि जैन स्पोर्ट्स पार्क पहुंचे और बच्चों व स्थानीय नागरिकों से चर्चा कर पूरे मामले की जानकारी ली। मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चों के साथ हुए व्यवहार पर नाराजगी व्यक्त की।
सभापति रवि जैन ने घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा उनके साथ किसी भी प्रकार का अनुचित व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में भी आक्रोश देखा गया और उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
Dewas
455001