Mp41

Mp41

Share

26/05/2026

देवास में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीठा रोड स्थित दयाराम ट्रेडर्स पर छापा मारा।
हार्डवेयर दुकान की आड़ में बिना लाइसेंस पटाखों का भंडारण और बिक्री की जा रही थी।

कोतवाली थाना प्रभारी श्यामचंद्र शर्मा की विशेष रणनीति के तहत पुलिसकर्मी फर्जी ग्राहक बनकर दुकान पहुंचे, जहां जांच में अवैध बिक्री की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर दुकान के पिछले हिस्से से ₹1 लाख से अधिक कीमत के अवैध पटाखे बरामद किए।

घनी आबादी वाले इलाके में बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

26/05/2026

Dewas Girls Ready Ho Jao 😍
Budget में Stylish Fashion अब मिलेगा सिर्फ Vastralay पर 🛍️🔥

👖 Jeans ₹100
👚 Tops ₹80 से Start
💃 Gown • Lehnga • Bridal Jewellery Available on Rent & Sale ✨

⚡ Limited Stock Available
जल्दी करो वरना आपका Favourite Outfit कोई और ले जाएगा 😍

📍 Jawahar Nagar, Vishnu Dairy के आगे — Vastralay ❤️
📞 8103177612

25/05/2026

*विहाररत जैन संतों की सुरक्षा को लेकर जैन समाज ने उठाई आवाज*

• रीवा हादसे की उच्चस्तरीय जांच और “राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति” बनाने की मांग

देवास। रीवा में विहाररत पूज्य आर्यिका माताजी के साथ हुई दुखद घटना को लेकर जैन समाज में गहरा आक्रोश एवं शोक व्याप्त है। समाजजनों ने इस घटना को अत्यंत संवेदनशील बताते हुए प्रशासन से निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराने तथा विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा हेतु विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की है।
समस्त जैन समाज की ओर से जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री, गृह मंत्री एवं भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपे गए। ज्ञापन में कहा गया कि जैन साधु-संत पूर्णतः अहिंसक, निहत्थे एवं पैदल विहार करने वाले तपस्वी होते हैं, जो समाज को शांति, संयम और अहिंसा का संदेश देते हैं। ऐसे संतों के साथ लगातार बढ़ती दुर्घटनाएं और हमले गंभीर चिंता का विषय हैं।
ज्ञापन में रीवा घटना की SIT अथवा न्यायिक जांच कराने, घटना से ज

25/05/2026

देवास जिले के ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और बढ़ते बिजली बिलों को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है।
गर्मी के बीच घंटों बिजली बंद रहने से आमजन, विद्यार्थी और किसान सभी परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना सूचना बिजली काटी जा रही है और कई उपभोक्ताओं को वास्तविक खपत से ज्यादा बिल दिए जा रहे हैं।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

24/05/2026

भोपाल बायपास स्थित सेंट्रल इंडिया स्कूल के सामने रविवार को जैन ट्रेवल्स की यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक, कंडक्टर और क्लीनर घायल हुए, जबकि बस में सवार 25 से अधिक यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई। बताया जा रहा है कि बस का अचानक हैंडल लॉक हो गया था, जिसके बाद बस हाईवे के बीच पलट गई। पुलिस ने बस जब्त कर जांच शुरू कर दी है। 🚍⚠️

Want your business to be the top-listed Advertising & Marketing Company in Dewas?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


City Dewas
Dewas
455001