Shrimant Gayatri Raje Puar
11/07/2026
पूर्व महापौर श्रीमती रेखा वर्मा जी की पूज्य बहन, स्वर्गीय श्रीमती मंगला त्रिवेदी जी के दुखद निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक-संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
11/07/2026
दीपक कुमार गर्ग जी के पूज्य पिताश्री, सेठ स्वर्गीय मन्नूलाल गर्ग जी के दुखद निधन पर उनके निवास पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल गर्ग परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
08/07/2026
बागली विधानसभा के पूर्व विधायक आदरणीय श्री पहाड़ सिंह कन्नौजे जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।
स्वर्गीय कन्नौजे जी का सार्वजनिक जीवन जनसेवा, सादगी और समाज के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण रहा। उनका निधन न केवल बागली विधानसभा, बल्कि संपूर्ण देवास जिले एवं क्षेत्रीय जनमानस के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके द्वारा समाज और क्षेत्र के विकास में दिए गए योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।
परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार, आत्मीयजनों एवं उनके सभी शुभचिंतकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
ॐ शांति।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Dewas
455001