My Good Video
हॉर्मूज की आवाजाही 52% कम हुई! ट्रंप ने बेखौफ कहा कि हम हॉर्मूज पर सुरक्षा देंगे और बदले में 20% टेक्स लेंगे तो दूसरी ओर ईरान के रिवोल्यूशनरी से आवाज आई कि हॉर्मूज पर किसी भी देश के मैनेजमेंट को स्वीकार नहीं किया जा सकता...क्या ट्रंप की टिप्पणी को दुनियां वाले एक धमकी के रूपमे देखेंगे यां सहजता से देखेंगे ये तो वक्त बताएगा। आप ट्रंप की टिप्पणी को किस अंदाज में देखते हैं ये जरूर बताएं..kt sharma delhi...My Good Video
14/07/2026
🚨 वियतनाम बोट हादसा: 15 भारतीयों के पार्थिव शरीर स्वदेश पहुंचे, एक घायल अब भी अस्पताल में भर्ती
लावा इंटरनेशनल की रिवॉर्ड ट्रिप उस समय दर्दनाक हादसे में बदल गई, जब वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास एक स्पीडबोट पलट गई।
कंपनी लगभग 110 कर्मचारियों, डिस्ट्रीब्यूटर और चैनल पार्टनर्स को वियतनाम लेकर गई थी। पूरे दल को तीन नावों में बांटा गया था। हादसा केवल एक नाव के साथ हुआ, जिस पर 32 भारतीय और 4 वियतनामी क्रू सदस्य सवार थे।
इस दुर्घटना में 15 भारतीयों की जान चली गई, जबकि 21 लोगों को बचा लिया गया। इनमें से 16 भारतीय स्वदेश लौट चुके हैं, जबकि एक घायल अब भी वियतनाम के अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है। वियतनामी पुलिस ने नाव के कप्तान के खिलाफ सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के आरोप में जांच शुरू कर दी है।
सोमवार को 15 मृतकों के पार्थिव शरीर भारत पहुंचा दिए गए। लावा इंटरनेशनल ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता और आर्थिक सहयोग देने का आश्वासन दिया है।
🕊️ ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दें।
KT Sharma | For Latest Updates
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Delhi