AVM digital

AVM digital

Share

Photos from AVM digital's post 04/01/2024

टेस्ट हो या वनडे श्रीलंका हो या दक्षिण अफ्रीका घर की पिच हो या विदेशी पिच जिस दिन मोहम्मद सिराज लय में होते हैं विपक्षी टीम 50 रन बनाकर सिमट जाती है। मोहम्मद सिराज के 15 रन देकर 6 विकेट लेने की वजह से साल के पहले ही टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को महज 55 रन पर आलआउट कर दिया है। यह धमाका तब हुआ है जब भारत पहला टेस्ट मैच हारकर भीषण दबाव में था। आज सिराज के अलावा बुमराह और मुकेश कुमार ने भी 2-2 विकेट लिए हैं।

कार्यवाहक कप्तान डीन एल्गर ने जब टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था तब सपने में भी नही सोचा रहा होगा कि उनकी टीम इतने स्कोर पर सिमट जाएगी। यह दक्षिण अफ्रीका का भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर भी है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका का भारत के विरूद्ध न्यूनतम स्कोर 79 रन था। आज भारतीय गेंदबाजो और खासकर सिराज की लय देखने लायक थी। प्रसिद्ध कृष्णा एक भी विकेट नही निकाल पाए।

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Delhi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Culinary Team

Attire

Telephone

Address


Delhi
110001