The Koshi

The Koshi

Share

It will never support "Godi Media" them and always will try to help to Achieve The People Right.
���
Facebook Id

https://www.facebook.com/profile.php?id=100077397324123

19/01/2026

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 19 से 23 जनवरी 2026 तक आयोजित 69 वीं राष्ट्रीय अन्डर 14 बालिका विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाली मधेपुरा की छात्रा आशमा प्रवीण का चयन हुआ है. आशमा प्रवीण दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल मधेपुरा की वर्ग 8 की छात्रा हैं और नोलखिया वार्ड 01 की निवासी हैं. मधेपुरा जिला कबड्डी संघ के सचिव रोशन कुमार ने बताया कि आशमा प्रवीण का चयन बिहार की 12 सदस्यीय टीम में हुआ है. मधेपुरा जिला कबड्डी संघ के संयोजक अरुण कुमार ने कहा कि आशमा प्रवीण एक मेहनती खिलाड़ी हैं और उनका चयन मधेपुरा के लिए गौरव की बात है. आशमा प्रवीण बी पी मंडल इंडोर स्टेडियम मधेपुरा में सचालित खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर में प्रतिदिन आकर प्रशिक्षण लेती हैं. उनका चयन खेल में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर हुआ है. आशमा प्रवीण को बधाई देने वालों में जिला कबड्डी संघ के संरक्षक सह राजद के जिलाध्यक्ष जयकान्त यादव, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष सह निजी विद्यालय संघ के अध्यक्ष किशोर कुमार सहित कई लोग शामिल हैं.

Photos from The Koshi's post 17/01/2026

बिहार में भागलपुर और नवगछिया के बीच जीरोमाइल से चोधरीडीह तक 400 करोड़ की फोरलेन सड़क का निर्माण मंजूर किया गया है. यह सड़क विक्रमशिला फोरलेन पुल के समानांतर बनेगी और झारखंड से कनेक्टिविटी को भी आसान बनाएगी. तेतरी जीरोमाइल से गोपालपुर होते हुए चोधरीडीह तक फैली यह सड़क बन जाने से यात्रा समय 45 मिनट से घटकर 25 मिनट हो जाएगा यह 2027 तक सड़क बनकर तैयार होने की संभावना है.

Want your business to be the top-listed Media Company in Delhi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


2nd Floor, Vani Vihar, Uttam Nagar New Delhi
Delhi
110059