Jat Welfare Association Rohini - JWAR

Jat Welfare Association Rohini - JWAR

Share

31/07/2024

Paris Olympics 2024 मनु भाकर स्वतंत्रता के बाद एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई जिन्होंने सरबजोत सिंह के साथ पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम वर्ग में दक्षिण कोरिया को हराकर दूसरा कांस्य पदक जीता है। बहुत बहुत बधाई।🙏🏻🙏🏻💐💐

07/07/2024

7-July-2024

जाट वेलफेयर एसोसिएशन रोहिणी के प्रधान चौधरी संजय राणा, महासचिव चौधरी संजय दहिया, पूर्व प्रधान चौधरी राजसिंह तुशीर, चौधरी जगबीर दहिया एवम् अन्य गणमान्य सदस्यों ने संस्था के पूर्व कोषाध्यक्ष चौधरी शमशेर सेहरावत जी एवम गीता सेहरावत जी को उनकी सुपुत्री लेफ्टिनेंट नीलिमा सेहरावत के भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त करने के शुभ अवसर पर सम्मानित किया।

लेफ्टिनेंट नीलिमा पढ़ाई में बहुत होनहार व पूर्व में एम्स (AIIMS) दिल्ली में नर्शिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत थी, उन्होंने देश सेवा की लग्न में भारतीय सेना में चयनित होकर समाज व परिवार का नाम रौशन किया व युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनी।

जाट वेलफेयर एसोसिएशन रोहिणी की समस्त सहरावत परिवार को लेफ्टिनेंट नीलीमा के चयन पर हार्दिक बधाई एवम उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization in Delhi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Rohini
Delhi
110085