SportsLover
20/07/2025
भारतीय क्रिकेट के गब्बर कहे जाने वाले शिखर धवन ने भी पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड चैंपियंस लीग (WCL) का मैच खेलने से साफ मना कर दिया है। शिखर ने सोशल मीडिया पर लिखा, जो कदम 11 मई को लिया था, उस पर आज भी वैसे ही खड़ा हूं। मेरा देश मेरे लिए सब कुछ है और देश से बढ़कर कुछ नहीं है 🇮🇳
19/07/2025
टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने मोहम्मद सिराज के वर्कलोड मैनेजमेंट पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सिराज ने पिछले कुछ वर्षों में काफी क्रिकेट खेली है और ऐसे में उनके शरीर और फिटनेस का ध्यान रखना जरूरी हो गया है. मौजूदा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कार्यक्रमों की बढ़ती मांगों को देखते हुए वर्कलोड मैनेजमेंट एक अहम मुद्दा बन गया है. टेन डोशेट ने मीडिया कॉन्फ्रेंस में कहा, "मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी के कार्यभार को प्रबंधित करना उतना ही जरूरी है, जो हमेशा अतिरिक्त ओवर फेंकने के लिए तैयार रहते हैं, जैसे लॉर्ड्स में पांचवें दिन स्टोक्स ने किया. हम अक्सर यह मान लेते हैं कि हमारे पास सिराज जैसा खिलाड़ी होना कितनी बड़ी बात है. मैं जानता हूं कि उनके आंकड़े हमेशा उम्मीदों के मुताबिक नहीं होते, लेकिन उनके जज़्बे और दिल की बात करें तो वह एक शेर हैं. जब भी वह गेंदबाज़ी करते हैं, तो लगता है कुछ होने वाला है." सहायक कोच रयान टेन डोशेट के इस बयान के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं सिराज को चौथे टेस्ट में मैच में आराम दिया जा सकता है.
19/07/2025
India vs England 4th Test Match 23 July 2025
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Website
Address
बीसीसीआई Delhi
Delhi