Shubh Calendar

Shubh Calendar

Share

23/05/2026

गंगा में नहाने के बाद भी नहीं मिटते ये पाप!

क्या सच में गंगा की एक डुबकी सारे पाप खत्म कर देती है?
शास्त्र कहते हैं… नहीं!

पद्म पुराण के अनुसार…
अगर इंसान मन में लालच, क्रोध और कपट लेकर गंगा स्नान करे…
तो सिर्फ शरीर साफ होता है, आत्मा नहीं।

और जो पाप जानबूझकर किए जाएं…
उनका फल इंसान को हर हाल में भुगतना पड़ता है।

गीता में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं —
सच्चा ज्ञान और भक्ति ही कर्मों को भस्म कर सकते हैं।

यानी…
सिर्फ गंगा में नहाना नहीं…
अपने कर्म बदलना भी जरूरी है।

हर हर गंगे! 🙏

08/05/2026

माँ… एक शब्द नहीं, पूरा संसार है ❤️

कहते हैं भगवान हर जगह नहीं हो सकते,
इसलिए उन्होंने माँ को बनाया।

अगर आपकी जिंदगी में माँ हैं,
तो ये वीडियो उन्हें जरूर भेजें 🙏

आज नहीं तो कब कहोगे —
माँ, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूँ ❤️

🌸 Mother's Day Special
🙏 सभी माताओं को समर्पित

17/04/2026

🪙19 अप्रैल को अक्षय तृतीया है। इस दिन किए गए शुभ कार्य, पूजा या खरीदारी का फल कभी समाप्त नहीं होता और लगातार बढ़ता रहता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, जिससे घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है।
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की परंपरा पुरानी है, लेकिन आज के समय में हर किसी के लिए यह संभव नहीं है।

सोना नहीं तो क्या करें
🪙अक्षय तृतीया के दिन जरूरी सामान खरीदना, बचत की शुरुआत करना या नया काम शुरू करना भी शुभ माना जाता है।

मिट्टी की चीजों का महत्व
🪙इस दिन मिट्टी की वस्तुएं खरीदने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और जीवन में स्थिरता आती है। यही वजह है कि अक्षय तृतीया पर मिट्टी की चीजों की खरीदारी को खास महत्व दिया जाता है।

ये मिट्टी की चीजें मानी जाती हैं शुभ
🪙अक्षय तृतीया पर मिट्टी का घड़ा, दीये, बर्तन, गमले और छोटी मूर्तियां खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। घर में मिट्टी का घड़ा रखने से समृद्धि आती है, दीये और बर्तन सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं, जबकि गमले घर में हरियाली और शांति का माहौल बनाते हैं।

अन्य सस्ती चीजें भी हैं शुभकारी
🪙अगर आप और विकल्प देख रहे हैं तो तांबे के बर्तन, हल्दी की गांठ, रूई, चावल, घी और लाल कपड़ा भी खरीद सकते हैं। ये सभी चीजें पूजा और शुभ कार्यों में उपयोगी मानी जाती हैं और घर में सुख-समृद्धि लाती हैं।

खरीदें साबुत धनिया
🪙अक्षय तृतीया पर साबुत धनिया खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है। शास्त्रों में साबुत धनिया को धन का प्रतीक और मां लक्ष्मी का अत्यंत प्रिय माना गया है। कहते हैं अक्षय तृतीया के दिन धनिया खरीदने से सोने-चांदी की खरीदारी के बराबर ही पुण्य प्राप्त होता है।

Want your business to be the top-listed Computer & Electronics Service in Delhi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


B-1/632, Janakpuri
Delhi
110058