Thee News Sourcee

Thee News Sourcee

Share

09/02/2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 'आप' नेताओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हो रही कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. केजरीवाल सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि 'तुम जितने समन भेजोगे, हम उतने स्कूल बनायेंगे. आप अपना धर्म करो, हम अपना धर्म निभायेंगे'

09/02/2024

हल्द्वानी के वनभूलपुरा के मलिक के बगीचे में बनी अवैध मस्जिद और मदरसे को ध्वस्त करने गए प्रशासन और पुलिस के साथ ही मीडियाकर्मियों पर गुरुवार शाम मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया. इस हमले में तीन उपद्रवियों की मौत हो गई है. जबकि 100 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हैं. वहीं हल्द्वानी में इंटरनेट सेवा बंद है. इस घटना के बाद पूरे राज्य में पुलिस अलर्ट पर है.

09/02/2024

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. इसी बीच स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक और बयान दिया है और उन्होंने बीजेपी पर भी निशाना साधा है. सपा नेता ने कहा कि जो भगवान राम करोड़ों लोगों के आराध्य हैं, भगवान राम जीवनदाता हैं, सबका ध्यान रखते हैं, ये बीजेपी वाले लोग ऐसे कहते जैसे हमने ही राम को जन्म दिया है.

Maurya

08/02/2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सभा में संबोधन के दौरान कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की राज्य सभा में उपस्थिति उत्प्रेरक है. हमें मनमोहन सिंह का मार्गदर्शन मिलता रहा है. उन्होंने लोकतंत्र को ताकत दी है."

Singh

Want your business to be the top-listed Media Company in Delhi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


Uttam Nagar
Delhi
110059