Fun Tapri
01/07/2026
5 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: अब सिर्फ़ गिरफ्तारी नहीं, तेज़ न्याय भी ज़रूरी!" ⚖️😢
12/06/2026
अलविदा 'द्रोणाचार्य'! भारतीय खेल जगत और देवभूमि उत्तराखंड के लिए एक अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति। 🇮🇳
भारतीय निशानेबाजी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले महान शूटर और मेंटर जसपाल राणा जी अब हमारे बीच नहीं रहे। मात्र 49 वर्ष की आयु में उनका इस तरह अचानक चले जाना पूरे देश और खेल प्रेमियों को स्तब्ध कर गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सहित पूरे देश ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
जसपाल जी सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि आधुनिक भारतीय शूटिंग के वो मजबूत स्तंभ थे जिन्होंने युवाओं को वैश्विक मंच पर जीतना सिखाया।
✨ उनका अविस्मरणीय सफर:
🎯 गोल्डन बॉय: 1994 के हिरोशिमा एशियाई खेलों में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर देश को पहला बड़ा गौरव दिलाया।
🏆 महान गुरु: मनु भाकर (Paris Olympics 2024 डबल मेडल विनर), सौरभ चौधरी जैसे अनगिनत चैम्पियंस को तराश कर दुनिया भर में तिरंगा लहराया।
🎖️ राष्ट्रीय गौरव: अर्जुन पुरस्कार, पद्म श्री और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित, देवभूमि उत्तराखंड के सच्चे सपूत।
पहाड़ की वादियों (उत्तराखंड) से निकलकर वैश्विक स्तर पर भारत का मस्तक ऊंचा करने वाले इस महानायक को देश कभी नहीं भूलेगा। जसपाल जी, आपकी विरासत देश के आने वाले निशानेबाजों के दिलों में हमेशा जीवित रहेगी।
भावभीनी श्रद्धांजलि! ॐ शांति! 🙏🕯️
05/06/2026
🌿 उत्तराखंड के भविष्य की बात – आपकी भागीदारी के साथ 🌿
प्रिय गंगोलीहाट विधानसभा के सम्मानित नागरिकों,
उत्तराखंड आज एक ऐसे मोड़ पर खड़ा है जहाँ हमें अपने वर्तमान के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के बारे में भी गंभीरता से विचार करना होगा।
पलायन, बेरोजगारी, प्राकृतिक संसाधनों पर बढ़ता दबाव, स्थानीय अधिकारों के प्रश्न और हमारी सांस्कृतिक पहचान की चुनौतियाँ हम सभी के सामने हैं। ऐसे समय में पंचवी अनुसूची (5th Schedule) एवं Tribe Status जैसे विषय केवल कानूनी या संवैधानिक बहस नहीं, बल्कि उत्तराखंड के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे हैं।
इन्हीं विषयों पर जनजागरूकता और संवाद के उद्देश्य से उत्तराखंड एकता मंच की राष्ट्रीय टीम, श्री अनूप बिष्ट जी के नेतृत्व में, गंगोलीहाट पहुंच रही है।
यह किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं है। यह उन सभी लोगों का मंच है जो उत्तराखंड को समझना चाहते हैं, उत्तराखंड के लिए सोचते हैं और उत्तराखंड के बेहतर भविष्य के लिए योगदान देना चाहते हैं।
📢 आइए —
✔ पहले विषय को समझें,
✔ फिर अपने प्रश्न पूछें,
✔ अपने विचार रखें,
✔ और यदि उचित लगे तो इस जन-जागरण अभियान के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें।
हम विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं, किसानों, पूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं जागरूक नागरिकों से सहभागिता का आग्रह करते हैं।
📅 7 जून 2026 (रविवार)
⏰ प्रातः 10:30 बजे से 12:30 बजे तक
📍 न्यू विक्रम मिष्ठान भंडार, गंगोलीहाट
🔗 अधिक जानकारी एवं जुड़ने हेतु:
https://chat.whatsapp.com/KGCRnfdMfgrIeNbh7tukvQ?mode=gi_t
समझकर जुड़िए, संवाद कीजिए, साथ चलिए — क्योंकि उत्तराखंड का भविष्य हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।
सादर 🙏
डी. एस. सुगड़ा
गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र
उत्तराखंड एकता मंच
Gangolihat: 5th Schedule & Tribe Status WhatsApp Group Invite
🤡NEET परीक्षा के संचालन को लेकर अगर बार-बार यह चर्चा हो रही है कि आखिर में Armed Forces को जिम्मेदारी संभालनी पड़ेगी, तो यह देश की प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।
देश चलाने और प्रशासन संभालने के लिए 🤡IAS, PCS और अन्य सिविल सेवाओं के अधिकारियों को नियुक्त किया जाता है। इन्हें व्यापक अधिकार, संसाधन और जिम्मेदारियां दी जाती हैं, और इन्हीं पदों पर सबसे तेज़ पदोन्नति भी देखने को मिलती है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब व्यवस्था बनाए रखना, पारदर्शिता सुनिश्चित करना और संस्थाओं को प्रभावी ढंग से चलाना उनकी जिम्मेदारी है, तो हर बड़ी चुनौती के समय सेना को आगे क्यों आना पड़ता है?
किसी भी बड़ी घटना, आपदा या प्रशासनिक विफलता के बाद यदि अंततः कहना पड़े कि "अब Armed Forces संभालेगी", तो यह संबंधित संस्थाओं की कार्यक्षमता पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है।
सेना का काम देश की सुरक्षा करना है, न कि हर प्रशासनिक कमी की भरपाई करना। देश तभी मजबूत होगा जब IAS, PCS, प्रशासनिक तंत्र और सभी संस्थाएं अपनी जिम्मेदारियां पूरी ईमानदारी, क्षमता और जवाबदेही के साथ निभाएं।
"अगर सिविल प्रशासन हर बार हाथ खड़े कर दे और अंत में सेना को बुलाना पड़े, तो व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है।"
🇮🇳 सेना का सम्मान करें, लेकिन प्रशासन से जवाबदेही भी मांगें।
27/05/2026
😂😂🤣🤣🤣Abe Chhikara Boycott kar tu Uttarakhand
21/05/2026
🐕🐶 🤣🤣🤣🤣
🤣just Fun 🤣
🤣🤣🤣🤣
13/05/2026
NEET - UG 2026 पेपर लीक कब तक ?
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Rajpur Road
Dehra Dun
248001