ShivChanda Metals -Churu

ShivChanda Metals -Churu

Share

06/11/2025

गुरु वंदन छात्र अभिन्दन कार्यक्रम के १९ वे चरण का आओजन जैन श्वेताम्बर स्कूल चूरू मैं आओजित हुआ

Photos from ShivChanda Metals -Churu's post 06/11/2025

*🇮🇳वन्देमातरम् 🇮🇳*

*प्रेस विज्ञप्ति* - *भारत विकास परिषद - गुरु वंदन छात्र अभिनंदन*

भारत विकास परिषद्, चूरू द्वारा आज 4 नवम्बर, 2025 मंगलवार को शिव चन्दा मेटल चूरू के प्रोपराइटर श्री राकेश जांगिड़ के आर्थिक सहयोग से श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी उच्च माध्यमिक विद्यालय , चूरू में *गुरु वन्दन – छात्र अभिनन्दन* के 19 वें चरण का आयोजन किया गया | शाखा सचिव श्री संदीप शर्मा, एडवोकेट ने बताया की कार्यक्रम के दौरान जहां एक तरफ़ विद्यालय के प्रतिभावान विधार्थियों में संस्कार जोशी, उन्नति सोनी, कार्तिक शर्मा, आर्यन खान, मनीषा शर्मा, केशव जांगिड़, सारिका कंवर, का अभिनंदन किया गया वहीं दूसरी तरफ़ विद्यालय के श्रेष्ठ गुरुजनों में श्री लखेद्र सिंह, श्री पंकज सैनी, श्री पुरुषोत्तम महर्षि एवं भंवरी देवी को स्मृति चिन्ह, दुपट्टा व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया | विद्यालय के हिंदी माध्यम के प्रधानाचार्य श्री जगदीश प्रसाद जांगिड़ एवं अंग्रेजी माध्यम के प्रधानाचार्य श्री प्रेम सिंह राठौड़ ने परिषद के सदस्यों का विद्यालय परिवार में स्वागत कर परिषद् द्वारा किए जाने वाले सेवा एवं संस्कार कार्यों की प्रशंसा की l परिषद अध्यक्ष श्री उमेशचन्द्र चौहान ने भारत विकास परिषद की गतिविधियों एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाल कर भारत की गुरु शिष्य परंपरा पर उद्बोधन दिया l श्री राकेश जांगिड़ ने छात्र –छात्राओं को जीवन प्रयन्त धूम्रपान न करने व नारी जाति का सम्मान करने की शपथ दिलवाई l कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय प्रतिनिधि श्री निरंजन कुमार चोटिया ने किया l इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री पंकज मिश्रा, कोषाध्यक्ष श्री पवन कुमार जांगिड़, शाखा संयोजक पर्यावरण, श्री पुनित लाटा, शाखा संयोजक सेवा, श्री देवेंद्र कुमार चंदेल, श्री श्याम सुंदर भोजक एवं श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी उच्च माध्यमिक विद्यालय के समस्त गुरुजन उपस्थित रहे l उल्लेखनीय है कि श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी उच्च माध्यमिक विद्यालय चूरू के सबसे पुराने एवं प्रतिष्ठित विद्यालयों में से एक है और जिसकी वर्तमान छात्र संख्या लगभग 1800 एवं अध्यापक संख्या 94 है l

*संदीप शर्मा*
शाखा सचिव
भारत विकास परिषद्, चूरू

31/10/2025

celebration

25/09/2025
Want your business to be the top-listed Home Improvement Business in Churu?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Bisau Road Churu
Churu
334001

Opening Hours

Monday 8am - 7:30pm
Tuesday 8am - 7:30pm
Wednesday 8am - 7:30pm
Thursday 8am - 7:30pm
Friday 8am - 7:30pm
Saturday 8am - 7:30pm
Sunday 8am - 7:30pm