Media zone,chhapra

Media zone,chhapra

Share

09/06/2026

_सुप्रभात, आपका दिन मंगलमय हो! 🌹_

जगत जननी माँ "शारदा भवानी" जी के मैहर स्थित *श्री शारदा शक्तिपीठ* में आज दि. 09 जून *प्रातः कालीन दिव्य श्रृंगार दर्शन।* जय माई की 🙏🏻

09/06/2026

चक धूम-धूम समर कैंप 2026 में बच्चों ने सीखी लिप्पन आर्ट की बारीकियाँ

किलकारी सारण द्वारा आयोजित चक धूम-धूम समर कैंप 2026 के अंतर्गत क्राफ्ट विधा में बच्चों को पारंपरिक भारतीय लोक कला लिप्पन आर्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। लिप्पन आर्ट गुजरात के कच्छ क्षेत्र की प्रसिद्ध मिट्टी एवं शीशे (मड एंड मिरर वर्क) पर आधारित लोक कला है, जो अपनी आकर्षक डिजाइन और सांस्कृतिक महत्व के लिए जानी जाती है।
कार्यशाला के दौरान बच्चों ने लिप्पन आर्ट के विभिन्न डिजाइनों, पैटर्नों एवं सजावटी तकनीकों को सीखते हुए सुंदर कलाकृतियों का निर्माण किया। प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने रचनात्मकता और कल्पनाशीलता का परिचय देते हुए आकर्षक कलाकृतियाँ तैयार कर रहे हैंl
इस गतिविधि का उद्देश्य बच्चों को भारतीय लोक कलाओं से परिचित कराना, उनकी कलात्मक अभिरुचि को विकसित करना तथा हस्तकला के माध्यम से सृजनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना है। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नई कला सीखने का आनंद ले रहे हैं l
किलकारी सारण में आयोजित चक धूम-धूम समर कैंप 2026 के अंतर्गत बच्चों को कला, संगीत, नृत्य, विज्ञान, कंप्यूटर एवं हस्तकला जैसी विविध गतिविधियों के माध्यम से सीखने और अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

09/06/2026

संजय मयूख को विधान परिषद का प्रत्याशी बनाने पर पैतृक गांव अमनौर में जश्न का माहौल

भाजपा द्वारा संजय मयूख को तीसरी बार विधान परिषद का प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद उनके पैतृक गांव अमनौर में जश्न का माहौल है. घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई. दर्जनों कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी. समर्थकों का कहना है कि पार्टी ने जमीनी कार्यकर्ता और साफ छवि के नेता पर भरोसा जताया है.स्थानीय लोगों ने कहा कि संजय मयूख जमीन से जुड़े नेता हैं.उन्होंने सादगी के साथ लोगों से मिलना जुलना लोगों के आशीर्वाद व उनकी मेहनत के कारण प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित किया है . लगातार तीसरी बार प्रत्याशी बनाया जाना उनके काम और संगठन के प्रति निष्ठा का परिणाम है.
वहीं वरिष्ठ ग्रामीणों ने कहा कि गांव का बेटा जब सदन में पहुंचता है तो पूरे इलाके का मान बढ़ता है. खुशी जाहिर करने वालों में मुख्य रूप से राजा सिंह, राजन सिंह, पप्पू सिंह, पूर्व जिला पार्षद विक्रमा मांझी,पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष संतोष सिंह पूर्व मुखिया लक्ष्मण राम, पृथ्वी कुमार, रौनक कुमार, विवेक मोदी आदि दर्जनों लोग शामिल थे.

Want your business to be the top-listed Media Company in Chhapra?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Harimohan Lane, Nagar Nigam Chouk
Chhapra