Amit kumar Rajput
16/05/2026
सिक्किम राज्य स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
कंचनजंगा की प्राकृतिक छटा, जैव विविधता से परिपूर्ण वातावरण और पूर्ण जैविक खेती वाले राज्य के रूप में सिक्किम ने देश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। स्वच्छता, पर्यटन और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध सिक्किम देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
प्रदेश के निरंतर विकास, समृद्धि और सभी नागरिकों के सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता हूँ।
10/05/2026
1858 तक वीर कुंवर सिंह परमार अंग्रेजों को 5 बार युद्ध में हराने एवं अपने अभियान के पश्चात जगदीशपुर लौटना चाहते थे लेकिन एक अन्य ब्रिटिश सेनापति डगलस के अधीन सेना कुंवर से लड़ने के लिए आगे बढ़ी। नघई नामक गांव के निकट डगलस और कुंवर सिंह की सेनाओं में संग्राम हुआ। अंततः डगलस हार गया। कुंवर सेना के अपनी साथ गंगा की ओर बढ़े! कुंवर सिंह गंगा पार करने लगे! बीच गंगा में थे, अंग्रेजी सेना ने उनका पीछा किया! एक अंग्रेजी सैनिक ने गोली चलाई। गोली कुंवर सिंह के दाहिनी कलाई में लगी। विष फैल जाने के डर से कुंवर सिंह ने बाएं हाथ से तलवार खींचकर अपने दाहिने हाथ को कुहनी पर से काटकर गंगा में फेंक दिया! 22 अप्रैल को कुंवर सिंह ने वापस जगदीशपुर में प्रवेश किया! आरा की अंग्रेजी सेना 23 अप्रैल को लीग्रैंड के अधीन जगदीशपुर पर हमला किया! इस युद्ध में भी कुंवर सिंह विजयी रहे। कुंवर सिंह ने जगदीश पुर को स्वतंत्र करवा लिया था।
लेकिन युद्ध में घायल होने के कारण 80 वर्ष के क्रांतिकारी बाबू कुंवर सिंह जी बलिदान हो चुके थे।
बाबू वीर कुंवर सिंह परमार जी के बलिदान दिवस के मौके पर हम उनके चरणों में नमन करते हैं।"
07/05/2026
भारतीय सेना के असाधारण शौर्य के प्रतीक 'ऑपरेशन सिंदूर' की प्रथम वर्षगांठ पर प्रतिपल राष्ट्र की रक्षा में समर्पित सैन्य बल के जवानों और अधिकारियों का अभिनंदन।
Operation Sindoor आतंकवाद के विरुद्ध भारत का साहसिक एवं सक्रिय प्रतिशोध था। हमने विश्व को दिखा दिया कि भारत आतंक के हर स्वरूप के विरुद्ध तथा मानवता के पक्ष में दृढ़ता से खड़ा है। सेना के इस ऑपरेशन ने भारत के पराक्रम के साथ स्वदेशी तकनीक और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को भी दर्शाया। आज के दिन हमारे सभी जाँबाज़ सैन्यकर्मियों को नमन। देश आपका सदैव कृतज्ञ रहेगा।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Chhapra