Dharmendra mahto
#
28/04/2026
तुम्हारी फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है
मगर ये आंकड़े झूठे हैं ये दावा किताबी है
~अदम गोंडवी
———————————
इंसानियत हार गई. सिस्टम जीत गया…
ओडिशा के क्योंझर में मृत बहन का कंकाल कंधे पर उठाकर एक भाई बैंक पहुंच गया.
नाम - जीतू मुंडा. उम्र - 50 साल.
मकसद - सिर्फ कुछ हजार रुपये निकालना.
बैंक बोला - खाताधारक को लाओ.
भाई बोला - वो मर चुकी है.
बैंक नहीं माना.
हताश भाई ने कब्र खोदी.
बहन के अवशेष निकाले.
3 किलोमीटर धूप में चला.
बैंक पहुंचा.
लोग सन्न रह गए.
कुछ रो पड़े.
ये सिर्फ खबर नहीं है.
ये सिस्टम का आईना है.
जहां कागज, इंसानियत से बड़ा हो चुका है.
Tiger Jairam Mahato - Krantikari
गांडेय विधायिका जी को असम चाय बागान में 250 रुपया में काम कर रही महिला दिख गई ,
लेकिन रसोइया,सहिया,जल सहिया लोग झारखंड में कितना मजदूरी पा रही है ये नहीं दिखता है। 😭😭😭
08/04/2026
झारखंड का एक बच्चा ‘मिशन समंदर’ को पूरा करने के लिए लगातार मेहनत कर रहा है। रांची का सात साल का इशांक नया इतिहास रचने की तैयारी में है। वह भारत से श्रीलंका के बीच की दूरी तैरकर पार करने के मिशन पर जुटा है। उसका लक्ष्य इस कठिन समुद्री रास्ते को पार करना और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराना है। कम उम्र में ही उसके हौसले लोगों को हैरान कर रहे हैं और वह अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए घंटों पानी में अभ्यास कर रहा है।
रांची के इशांक का यह अभियान 29 अप्रैल को तमिलनाडु के रामेश्वरम से शुरू होगा। वह 22 अप्रैल को रामेश्वरम के लिए रवाना होगा। इसके बाद 30 अप्रैल को परिवार और स्विमिंग टीम समुद्री रास्ते से श्रीलंका के तलैमन्नार पहुंचेगी और वहीं से इशांक अपना अभियान शुरू करेगा। वह करीब 30 किलोमीटर की दूरी तय कर भारत के अंतिम छोर धनुषकोडी तक तैरकर पहुंचेगा। उसकी मां मनीषा के अनुसार, तैराकी इशांक की पहली पसंद है और वह ढाई साल की उम्र से ही इसका अभ्यास कर रहा है, जबकि उसके पिता सुनील उसके मार्गदर्शक हैं।
22 अप्रैल को रामेश्वरम के लिए रवाना होगा
30 अप्रैल को तलैमन्नार से अभियान शुरू करेगा इशांक
30 किमी की दूरी तय कर भारत के अंतिम छोर धनुषकोडी पर तैरकर पहुंचेगा
ढाई साल की उम्र से तैराकी का ले रहा प्रशिक्षण
इशांक धुर्वा डैम (रांची) में रोज चार-पांच घंटे प्रैक्टिस कर रहा है। 15 से 20 किमी की तैराकी कर रहा है। उसकी मां मनीषा ने बताया कि इसके अलावा वो सप्ताह में एक बार आठ घंटे अभ्यास करता है। इस दौरान उसके साथ तैराकी की पूरी टीम होती है। इशांक के कोच अमन कुमार जायसवाल उसे व्यक्तिगत रूप से प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसके अलावा बजरंग कुमार भी उसे प्रशिक्षित कर रहे हैं।
11 अप्रैल को इशांक कोच्चि जा रहा है। जहां वो पेरियार नदी में ओपेन वाटर स्विमिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा। इसमें उम्र निर्धारित नहीं है और कोई भी हिस्सा ले सकता है। प्रतिभा का धनी इशांक कई अन्य राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिताओं में अपना लोहा मनवा चुका है। इशांक ने 22 फरवरी को गेटवे ऑफ इंडिया इवेंट में तीसरा स्थान पाया था। वहां उसने अरेबियन समुद्र में एक किमी की तैराकी स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया था। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भी इशांक का प्रदर्शन बेहतर रहा है। पढ़ाई में भी बेहतर कर रहा है।
08/04/2026
चतरा जिला के लावालौंग प्रखंड के लगभग 48 साल के age me भी होमगार्ड का दौड़ 1600 मीटर का 4, मिनट 40 सेकंड में complete Kiya।
07/04/2026
Tiger Jairam Mahato - Krantikari
01/04/2026
सांसद महोदय अपना निधि 2 साल में सिर्फ 10% खर्च कीए है, ऐसे तो विकाश की नदी बहेगी गंगा नही
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Address
Jori
Chatra