Divine Badrinath

Divine Badrinath

Share

27/08/2025

चमोली 28 अगस्त को भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित। #चमोली

27/08/2025

जोशीमठ मौसम सुहाना। एकदम सुकून देने वाला धूप खिलने के बीच नीला आसमान इस मानसून के दौर में बड़ी राहत देता है ।

27/08/2025

ऐसे मांगल गान किस किस ने सुना है ??

Photos from Divine Badrinath's post 25/08/2025

अनिल बलूनी सांसद गढ़वाल और स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ.धन सिंह रावत थराली पंहुचें सर्वप्रथम राजकीय पॉलिटेक्निक कुलसारी में बनाये गए राहत आपदा केंद्र में आपदा पीड़ित लोगों से मुलाकात की, और उनकी पीड़ा सुनी, उन्होंने आपदा पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

25/08/2025

बिल्ली कैसे ध्यान लगाकर सांप को मारती है - देखो वायरल वीडियो, सांप और बिल्ली के इस वीडियो से आपको क्या सीख मिलती है ?

24/08/2025

*चमोली, दिनांक 24 अगस्त 2025 (सू.वि.)*

*जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन तंत्र को अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश*

*भारी वर्षा की संभावना, स्कूलों और आँगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित*

*जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की, अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें*

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जनपद चमोली में दिनांक 24 अगस्त एवं 25 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने आपदा प्रबंधन तंत्र को पूर्ण रूप से अलर्ट मोड पर रखते हुए संबंधित विभागों को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही जनपद के सभी स्कूलों और आँगबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट एवं संभावित भारी वर्षा के दृष्टिगत राजस्व, पुलिस, आपदा प्रबंधन, लोक निर्माण विभाग, एनएचआईडीसीएल, विद्युत, पेयजल, स्वास्थ्य, नगर निकायों एवं ग्रामीण विकास विभाग आदि से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में चौकसी बढ़ाने तथा जनसुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी होंगी।

उन्होंने पुलिस प्रशासन को संवेदनशील मार्गों, नदी-नालों एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचाव किया जा सके। लोक निर्माण विभाग और एनएचआईडीसीएल को सड़क मार्गों को सुचारु बनाए रखने हेतु पर्याप्त संख्या में जेसीबी मशीनें एवं आवश्यक संसाधन तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने आमजन से भी अपील की है कि वे मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को गंभीरता से लें, अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के नजदीक जाने से परहेज करें तथा प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी एडवाइजरी का पालन करें। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल जिला आपदा नियंत्रण कक्ष अथवा नजदीकी प्रशासनिक अधिकारी को सूचित करें।

24/08/2025

नगर पालिका परिषद देवप्रयाग द्वारा नदी के जलस्तर में बढ़ाव के संबंध में चेतावनी दी जा रही है

24/08/2025

मौसम विभाग द्वारा जारी येलो अलर्ट के दृष्टिगत थाना थराली पुलिस ने क्षेत्र में अनाउंसमेंट कर स्थानीय निवासियों को सचेत किया।

Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization in Chamoli?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Badrinath
Chamoli
246401